दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी शादी के बाद से ही लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। सुर्खियों में रहें भी क्यों ना... रणवीर और दीपिका फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं और उनकी शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादी रही। हालांकि इन दिनों दीपिका खुद के बारे में उड़ रही एक खबर को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल उनकी शादी के बाद से ही मीडिया में खबरें आनी शुरू हो गईं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। अब दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी को लेकर दीपिका पादुकोण ने खुलकर अपनी बात रखी।

'कभी-कभी ऐसी चीजें सच होती हैं'

'कभी-कभी ऐसी चीजें सच होती हैं'

न्यूज वेबसाइट 'पिंकविला' को दिए गए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इसमें मुझे कुछ भी टैकल करने की जरूरत है। लोगों की नजर में आप वैसे भी हैं, इसलिए आपको लेकर लगातार अटकलें लगाई जाएंगी। कभी-कभी ऐसी चीजें सच होती हैं और लोग शायद दूसरा अनुमान लगा लेते हैं। या फिर कुछ चीजों को आपके कुछ कहने से पहले ही मान लेते हैं और कभी-कभी ये बिल्कुल झूठ होती हैं। दरअसल हम जिस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, ये उसकी प्रकृति है। मुझे नहीं लगता कि इससे निपटने या डील करने जैसा कुछ है।'

'जब होना होगा तब होगा'

'जब होना होगा तब होगा'

मीडिया में आ रही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मैं मानती हूं कि जब होना होगा तब होगा। हमारे समाज में शादी के बाद मां बनने का दायित्व बढ़ रहा है। ऐसा मैंने उन लोगों के मुंह से सुना है, जिनके बच्चे हैं। बेशक, ऐसा किसी पॉइंट पर होगा लेकिन नहीं, मुझे लगता है कि महिलाओं को इस दायरे में रखना, एक कपल को इस दायरे में रखना गलत है। मुझे लगता है कि जिस दिन हम सवाल पूछना बंद कर देंगे, उस दिन हम बदलाव ला पाएंगे।'

'लगने लगा था कि वही मेरे बच्चों की मां बनेगी'

'लगने लगा था कि वही मेरे बच्चों की मां बनेगी'

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी को एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद दोनों की शादी से जुड़ी खबर लगातार आती रहती हैं। हाल ही में 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर कपूर से जब पूछा गया कि आपको कब लगा कि आप और दीपिका शादी कर सकते हैं तो रणवीर सिंह ने कहा, 'हमारे रिलेशन के महज 6 महीने बाद ही मुझे इस बात का एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरी लाइफ पार्टनर बनेगी, वो इतनी प्यारी और केयरिंग हैं, जिसे मैं शब्दों से बयां भी नहीं कर सकता। दीपिका केवल दिखने में ही खूबसूरत नहीं है बल्कि दिल से भी काफी सुंदर है। उसने मुझे एहसास करा दिया था कि ये ही वो लड़की, जो मेरी हमसफर बनेगी और मेरे बच्चों की मां बनेगी।'

शादी के बाद बिजी हुए रणवीर-दीपिका

शादी के बाद बिजी हुए रणवीर-दीपिका

दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने 14-15 नवंबर को इटली में परिवार के खास लोगों के बीच शादी की थी। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरू और मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन भी दिया था। शादी के बाद दीपिका इन दिनों अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो वर्कआउट करती हुईं नजर आईं। वहीं, रणवीर भी अपनी फिल्म सिंबा को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंबा में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+