अनुष्का शेट्टी की अनदेखी तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, लॉकडाउन में क्या से क्या हो गईं बाहुबली फेम एक्ट्रेस
मुंबई, 17 मई: मशहूर एक्ट्रेस दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। बाहुबली जैसी फिल्मों ने उनको विदेश तक में लोकप्रिय कर दिया है। अनुष्का शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार चर्चा में आई हैं। इस बार एक तस्वीर को लेकर अनुष्का सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। उनकी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वो काफी अलग लग रही हैं, उन्होंने वजन भी बढ़ाया हुआ है।
लॉकडाउन की कही जा रही तस्वीर
अनुष्का शेट्टी इस तस्वीर में गर्म कपड़ों में दिख रही हैं और मुस्कुराते हुए फोटो दे रही हैं। ये फोटो कब का है, इसको लेकर पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये तस्वीर बीती सर्दियों की है। कोरोना के चलते काफी समय से फिल्मों की शूटिंग बहुत कम हो रही है। लॅाकडाउन के चलते अनुष्का बेंगलुरु में परिवार के साथ हैं, ऐसे में घर में रहकर उनका वजन बढ़ा गया है।
फैंस कर रहे हैं कमेंट
अनुष्का की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि लॉकडाउन में अनुष्का शेट्टी ने काफी वजन बढ़ गया है लेकिन वो फिर भी खूबसूरत लग रही हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि जिस तरह से अनुष्का खुद को फिल्म के लिए ढाल लेती हैं, वो कमाल हैं। वहीं कई यूजर्स ने उनको एक्सरसाइज करने की सलाह भी दे डाली है।
अपनी बीमारी और बेरोजगारी पर खुलासे के बाद सुमोना की नई पोस्ट, बताया पुरानी वीडियो का मकसद
15 साल से फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का
अनुष्का शेट्टी 15 साल से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और मुख्य अभिनेत्रियों में शामिल हैं। 2005 में अनुष्का शेट्टी ने तेलुगू फिल्म सुपर से अपना कदम फिल्म जगत में रखा था। इसके लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अनुष्का ने बाहुबली के अलावा लक्ष्यम, सूर्यम, चिंताकायाला रवि जैसी हिट फिल्मो में काम किया है। वो आखिरी बार पिछले साल आर. माधवन के साथ फिल्म 'निशब्दम' में नजर आई थीं। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।