अनन्या पांडे ने कराया बोल्ड फोटोशूट, स्पोर्ट्स ब्रा में तस्वीरें देख फैंस कर रहे तारीफ
अनन्या पांडे ने डब्बू रतनानी के कैलेंर के लिए कराया बोल्ड फोटोशूट, स्पोर्ट्स ब्रा में तस्वीरें देख फैंस कर रहे तारीफ
मुंबई, 16 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। रतनानी के कैलेंडर के लिए किए गए इस फोटोशूट को सोशल यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। डब्बू ने खुद भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी तस्वीर शेयर की है।

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की ये तस्वीर
अनन्या पांडे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर पोस्ट की है, इसमें अनन्या बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021 के लिए अपना हॅाट फोटोशूट करवाया है, जिससे कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

अनन्या का है ये सिग्नेचर पोज
अनन्या इन जिस अंदाज में ये फोटो दी है, उसे उनका सिग्नेचर पोज कहा जाता है। अनन्या इस तस्वीर में ब्लू स्पोर्ट्स ब्रा पहने हुए दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने शॅार्ट पहना हुआ है। अनन्या के शेयर करने के कुछ घंटे के भीतर ही ये तस्वीर वायरल हो गई। उनके फैंस और सोशल यूजर्स लगातार कमेंट कर तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। लाखों लाइक इस तस्वीर पर अब तक आ चुके हैं।

अनन्या पांडे के पास कई बड़ी फिल्में
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो साल का समय हो गया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अनन्या सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और वो सक्रिय भी रहती हैं। फिल्मों से जुड़ी तस्वीरों ही नहीं निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी वो सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो इस समय वो करण जौहर की 'लाइगर' में काम कर रही हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा उनके साथ दिखेंगे। इसके अलावा अनन्या पांडे दीपिका पादुकोण के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications