हंसिका के बाद एक और एक्ट्रेस ने उड़ाया धुएं का छल्ला, Pics पर मचा बवाल

हंसिका मोटवानी के बाद अब एक और एक्ट्रेस की वैसी ही तस्वीरों पर बवाल मच गया है।

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी आने वाली फिल्म 'महा' का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्टर में हंसिका स्मोकिंग करती हुई नजर आ रहीं थी और उनकी तस्वीर को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में हंसिका और फिल्म के डायरेक्टर यूआर जमील के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब एक और एक्ट्रेस ने स्मोकिंग करते हुए अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

तस्वीरें देख यूजर्स हुए खफा, लिखा ये सब

तस्वीरें देख यूजर्स हुए खफा, लिखा ये सब

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो स्मोकिंग करते हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जहां कुछ यूजर्स ने 'हॉट' बताते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ की है, तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वो स्मोकिंग को बढ़ावा दे रही हैं। अमाला की इन तस्वीरों को नैतिक तौर पर गलत बताते हुए यूजर्स का कहना है कि इस तरह की तस्वीरों से उनके फैंस पर बुरा असर पड़ता है।

'हर स्टार का एक पसंदीदा स्मोकिंग...'

'हर स्टार का एक पसंदीदा स्मोकिंग...'

हालांकि, अमाला पॉल ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि वो स्मोकिंग को बढ़ावा देने की कोशिश नहीं कर रही हैं। अमाला ने लिखा है, 'यहां में स्मोकिंग की वकालत नहीं कर रही हूं, मैं यहां अपने हॉलीवुड फैनगर्ल ड्रीम्स के साथ जी रही हूं। हर स्टार का एक पसंदीदा स्मोकिंग शॉट होता है और ये मेरा है।' आपको बता दें कि अमाला पॉल दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में धनुष और काजोल की फिल्म वीआइपी-2 में भी वो नजर आईं थी।

फिल्म डायरेक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

फिल्म डायरेक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

इससे पहले अमाला उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब मीटू मूवमेंट के तहत उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सुजी गणेशन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अमाला ने सुजी गणेशन की फिल्म Thiruttu Payale 2 में मुख्य भूमिका निभाई थी। अपने आरोपों में अमाला ने कहा कि फिल्म में वो मुख्य भूमिका में थी, इसके बावजूद गणेशन उनसे डबल मीनिंग बातें, गलत ऑफर और अजीब कॉन्टैक्ट करते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि इन सबसे उस फिल्म में उनका अनुभव काफी थका देने वाला रहा। अमाला ने गणेशन को खराब नैतिक मूल्यों और महिलाओं के लिए कम सम्मान रखने वाला व्यक्ति बताया था

'मुझसे फोन पर बदतमीजी की'

'मुझसे फोन पर बदतमीजी की'

अपना बयान शेयर करने के बाद अमाला ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सुजी गणेशन और उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल कर उनसे बदतमीजी की। अमाला ने बताया, 'जिंदगी का सबसे बड़ा शॉक लगा। सुजी और मंजरी गणेशन ने अभी कॉल किया और मैंने उन्हें अपना स्टैंड साफ किया। जब मैं बोल रही थी तो उनकी पत्नी ने मुझसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी और फिर दोनों हंसने लगे। दोनों ने मुझे स्लट शेम किया। उन्हें लगता है कि वो इन सबसे मुझे डरा देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+