ब्‍वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आलिया ने खुद बताया अपना हाल, लिखा ये मैसेज

मुंबई। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्‍ट करवाया था। अब आलिया ने अपना हेल्‍थ अपडेट दिया है। आलिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्‍वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के पॉजिटिव आने के बाद आलिया ने खुद को क्‍वारंटीन कर लिया था। आपको बता दें कि रणबीर कपूर भी फिलहाल अपने घर में क्‍वारंटाइन हैं। वहीं संजय लीला भंसाली के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। भंसाली की मां का कोरोना टेस्‍ट किया गया था, वो भी निगेटिव निकली हैं।

इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर आलिया ने बताया हेल्‍थ अपडेट

इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर आलिया ने बताया हेल्‍थ अपडेट

आलिया भट्ट ने गुरुवार को इंस्‍टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्‍ट शेयर कर अपनी हेल्‍थ अपडेट फैंस को दी। उन्‍होंने लिखा वो एकदम सुरक्षित हैं और उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्‍होंने बताया कि वो आज से ही काम पर वापस लौट रही हैं। आलिया ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा 'मैंने सभी के मैसेज पढ़े। जिन्‍होंने मेरे स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता जाहिर की उन्‍हें बता देना चाहती हूं कि मेरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्‍टरों से सलाह के बाद मैं आज से काम पर वापस लौट रही हूं।

आप सब ऐसे ही सलामती की दुआ बनाए रखें

आप सब ऐसे ही सलामती की दुआ बनाए रखें

अपने पोस्‍ट में आलिया भट्ट ने लिखा कि सभी की कामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अभी भी ध्‍यान रख रही हूं और जरूरी सुरक्षा बरत रही हूं। आप सब ऐसे ही सलामती की दुआएं हमेशा बनाए रखें। लव यू ऑल। आपको बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी जारी है।

फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर कोरोना की चपेट में आए रणबीर कपूर

फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर कोरोना की चपेट में आए रणबीर कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर कोरोना की चपेट में आए हैं। उनकी मां और अपने जमाने की जानी मानी एक्‍ट्रेस नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट इस बात की जानकारी दी थी। उन्‍होंने रणबीर कपूर की एक फोटो शेयर की और लिखा 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वो कोरोना से ठीक होने की दवाइयां ले रहे हैं। उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है। वो घर में क्‍वारंटीन हैं और हर तरह की सावधानियां बरत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+