एक्ट्रेस ने टॉप उतारकर योगा करते हुए खिचवाईं तस्वीरें, फिर बात भी ऐसी लिखी, हो गई वायरल
नई दिल्ली। टेलीविजन एक्ट्रेस अबिगैल पांडे अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में है। फिटनेस का काफी ध्यान रखने वाली पांडे ने अपनी तस्वीरें शोसल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटो में पांडे योगा करती दिख रही है और वो टॉपलेस हैं। साथ ही उन्होंने एक प्रभावी पोस्ट भी लिखी है।

तस्वीर के साथ कैप्शन बना चर्चा
अबिगैल की टॉपलेस तस्वीर पीछे की तरफ से ली गई है। फोटो में वो अपने दोनों हाथ पीछे की ओर जोड़े दिख रही हैं। तस्वीर के साथ एक लंबा पोस्ट भी अबिगैल ने लिखा है। वो लिखती हैं, आपमें से कई लोगों को शायद इस लड़की का इंस्टा पोस्ट पसंद नहीं आएगा। लेकिन मैं न्यूड लड़की के योग करने की सराहना करती हूं। हमें पता है कि ये लड़की जो एक्सप्रेस करने की कोशिश कर रही है वो आपको कितने टाइटल्स दे सकती है लेकिन किसी किताब को उसके कवर से जज करना उसका क्लाइमेक्स नहीं होता है।

न्यूड और योग में कुछ कॉमन तो नहीं लेकिन..
पांडे ने लिखा, न्यूड और योग में कुछ कॉमन तो नहीं है, लेकिन जो लोग इस चीज को महसूस करते हैं उनके लिए ये उनकी दुनिया हो सकती है। इस फोटो को क्लिक करने से पहले मैंने शर्म और डर महसूस की। मैं लगातार सिर्फ यही सोच रही थी कि लोग क्या सोचेंगे लेकिन अब ये मुझे बहुत आजाद महसूस करा रहा है। उस एक पल मैंने हर चीज को भुला दिया, मुझे पता था कि मुझे कोई नहीं देख रहा है सिवाए मेरे। उस एक पल में मुझे मेरे लिए सबकुछ भूलना था।

फिटनेस के लिए दीवानी हैं अबिगैल
अबीगैल पांडे फिटनेस के लिए दीवानी हैं। वो एक्सरसाइज और योगा करते हुए अपनी तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वो मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। यहां बीच से अबीगैल ने लगातारअपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की। जिनको फैंस ने खूब पसंद भी किया।












Click it and Unblock the Notifications