कोरोना से ज्यादा एक्ट्रेस आरती सिंह को लगा इंजेक्शन से डर, Video देख यूजर्स बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

मुंबई, 12 मई। कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में अब 18 से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में कई फिल्म और टीवी स्टार भी वैक्सीन लेने की होड़ में टीकाकरण सेंटर पहुंच रहे हैं। वैक्सीन की डोज लेते हुए कई स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं, इस लिस्ट में अब टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आरती सिंह ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। हालांकि वैक्सीन लगवाने के दौरान उनका रिएक्शन देख अब इंटरनेट पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

वैक्सीन लगवाते हुए पोस्ट किया फोटो तो हुईं ट्रोल

वैक्सीन लगवाते हुए पोस्ट किया फोटो तो हुईं ट्रोल

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने बीते दिनों कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वैक्सीन लगवाते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया है। इंजेक्शन लगवाते हुए वह इस कदर डर रही हैं कि सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन का लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इस बीच ट्रोल सेना ने भी उन्हें आड़े हाथ लेते हुए उन्हें ओवरएक्टिंग ना करनी करी सलाह तक दे डाली। वीडियो देख लोग एक्ट्रेस को ओवरएक्टिंग की दुकान बता रहे हैं।

कोरोना से ज्यादा इंजेक्शन का डर

कोरोना से ज्यादा इंजेक्शन का डर

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीका केंद्र पर वैक्सीन लेने पहुंची एक्ट्रेस आरती सिंह ने डबल मास्क पहना हुआ है। हालांकि इंजेक्शन लगवाते समय उनका रिएक्शन देखने से पता चलता है कि उन्हें कोरोना से ज्यादा डर टीके के इंजेक्शन से लग रहा है। जैसे ही हेल्थ केयर कर्मचारी उन्हें इंजेक्शन लगाने जाती है तो एक्ट्रेस डर के मारे कांपने लगती हैं और हाथ से रोकने की कोशिश करती हैं। हालांकि अंत में टीका लग जाता है।

'इंजेक्शन लग रहा है कुत्ता नहीं काट रहा'

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आरती सिंह का डर देख सोशल मीडिया पर उनकी खूब खींचाई हो रही है। कई यूजर्स ने उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान बताते हुए कहा कि आपको इंजेक्शन लग रहा है कुत्ता नहीं काट रहा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नौटकीं की दुकान सबको देख के, बंद करो ये पब्लिसिटी, इससे पहले जो भी इंजेक्शन लगवाए उसके वीडियो क्यों नहीं पोस्ट किए?' ऐसे कई यूजर्स ने आरती सिंह के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- कुछ नहीं सुधर रहा, आखिर देशवासी कब तक इस कोरोना महामारी में सरकार की क्रूरता झेलेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+