विद्युत जामवाल ने बताई यौन शक्ति बढ़ाने की एक्सरसाइज, खुद करते हुए शेयर किया वीडियो
मुंबई, 2 जून: अभिनेता विद्युत जामवाल कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी पहचान उनकी फिटनेस को लेकर भी है। विद्ययुत अक्सर कई तरह की एक्सरसाइज के बारे में जानकारी देते रहते हैं। अब उन्होंने सेक्स हेल्थ को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे सेक्स लाइफ को बेहतर किया जा सकता है। विद्युत जामवाल ने वीडियो शेयर कर कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताया है। उन्होंने ये दावा किया है कि ये व्यायाम किए जाएं तो नपुंसकता से जूझ रहे लोगों को बहुत फायदा होगा।

विद्युत ने बताई 19 एक्सरसाइज
विद्युत जामवाल ने जो अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने कलारीसूत्र एक्सरसाइज के बारे में बताया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- हर दस में से एक पुरुष इरेक्टिकल डिस्फंक्शन (नपुंसकता) का शिकार हो सकता है। यहां मैं कलारीसूत्र की 19 एक्सरसाइज बता रहा हूं कि जिन्हें रोज करने से शरीर में ब्लड फ्लो सही होगा और सेक्सुअल एनर्जी लौटेगी।
इसे टैबू की तरह ना देखा जाए
विद्युत जामवाल ने कहा है कि सेक्सुअल हेल्थ सही होना जरुरी है, ये भी हमारे शरीर का एक हिस्सा है। ये जरूरी है कि इसके बारे में खुलकर बात की जानी चाहिए ताकि इस टैबू को दूर किया जा सके। विद्युत ने यूट्यूब पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें 19 एक्सरसाइज बताई हैं जिन्हें करने से नपुंसकता को को दूर करने में मदद मिलने का दावा उन्होंने किया है।

फिल्मों में पूरा एक चुके हैं एक दशक
विद्युत जामवाल ने 2011 में आई फिल्म फोर्स से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वो 10 साल का समय फिल्म इंडस्ट्री में पूरा कर चुके हैं। फिल्मों में उनकी पहचान एक एक्शन हीरो की रही है। विद्युत जामवाल ने बाकायदा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। फोर्स के अलावा कमांडो, शक्ति, खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में विद्युत काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications