Tandav web series: गुरपाल बनकर खुश हैं सुनील ग्रोवर, बोले-'डार्क कैरेक्टर दमदार'
Actor Sunil Grover has said that Tandav is a work of fiction: पॉलिटिकल थ्रिलर वेबसीरीज 'तांडव' जबसे OTT पर रिलीज हुई है तब से ही उसे लेकर बवाल मचा हुआ है। वेब सीरीज पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि निर्माताओं की ओर से माफी मांग ली गई है, उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी की भी भावनाओं को दुख पहुंचाने का नहीं था, लेकिन अगर इस वेब सीरीज से किसी को ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगते हैं। लेकिन इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

'तांडव' करने में मुझे काफी मजा आया: सुनील ग्रोवर
हालांकि दूसरी ओर वेबसीरीज के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनकी दिल खोलकर तारीफ भी की जा रही है। ऐसे ही एक कलाकार का नाम है सुनील ग्रोवर। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुनील ग्रोवर ने इस वेबसीरीज के बारे में बात करते हुए एक न्यूज चैनल से कहा कि 'तांडव' उनके करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल तो नहीं है लेकिन इसे करने में उन्हें काफी मजा आया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जब वेबसीरीज का रोल ऑफर हुआ था तो वो थोड़ी देर असमंजस में थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि रोल करने में थोड़ी मुश्किल आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं, बल्कि मुझे अपना किरदार निभाने में बहुत ज्यादा मजा आया।
Recommended Video

'तांडव' में सुनील ग्रोवर ने गुरपाल चौहान का रोल निभाया है
बता दें कि 'तांडव' में सुनील ग्रोवर ने गुरपाल चौहान का रोल निभाया है, जो कि डार्क कैरेक्टर है। सुनील ने कहा कि 'तांडव' फ्रिक्शन है, जिसका हर सीन बड़ा लाजवाब और मनोरंजन से भरा हुआ है।
सैफ अली खान कमाल के एक्टर हैं: ग्रोवर
सुनील ने दिल खोलकर सैफ अली खान की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि वो कमाल के एक्टर हैं। उन्होंने अपने हर सीन को बखूबी निभाया और उसका आनंद भी उठाया। सैफ अपने काम का लुत्फ उठाते हैं और जब कोई अपने काम का आनंद उठाता है तो जाहिर है वो अपना काम बेस्ट करता है।

जीशान अयूब के सीन पर मचा बवाल
गौरलतब है कि पॉलिटिकल थ्रिलर वेबसीरीज 'तांडव' पर इस वक्त जमकर हंगामा हो रहा है। बीजेपी के विधायक राम कदम ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो एक बार फिर से उस वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं, जिसमें हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। आपको बता दें कि बवाल जीशान अयूब के सीन पर हुआ है, जिसमें वो भगवान शिव का रूप धारण किए हुए हैं।

'तांडव वेब सीरीज' में दिग्गजों की फौज
गौरतलब है कि लखनऊ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की तरफ से अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित, वेब सीरीज 'तांडव' के डायरेक्टर अली अब्बास पर केस फाइल किया गया है। मालूम हो कि 'तांडव वेब सीरीज' में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, गौहर खान, जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications