गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद से हजारों लोग रोज मागंते हैं मदद, एक्टर ने खुद ही शेयर किए आंकड़े
मुंबई। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, सोनू की दरियादिली का इस वक्त हर कोई कायल है, खास बात ये है कि सोनू सूद से मदद मांगने वालों की लिस्ट में केवल देशी ही नहीं विदेशी मजदूर भी शामिल हैं, सोनू सूद की पूरी कोशिश है कि वो लोगों की हर संभव मदद कर सकें, आपको जानकर हैरत होगी कि सोनू सूद से रोजाना सहायता मांगने वालों की संख्या हजारों से ज्यादा है।
Recommended Video

हजारों लोग सोनू सूद से मांगते हैं मदद
ये कहना हमारा नहीं बल्कि खुद सोनू सूद का ही है, जिन्होंने ये आंकड़े खुद ही ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं, सोनू सूद ने लिखा है कि 1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टा मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज, ये आज के हेल्प मैसेज हैं, एवरेज आंकडे़ देखे तो करीब इतनी रिक्वेस्ट मुझे रोज मदद के लिए मिलती हैं, एक इंसान होने के तौर पर ये असंभव है कि आप इनमें हर किसी तक पहुंच पाएं लेकिन फिर भी मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूं।

रीयल लाइफ के सुपरहीरो बने सोनू सूद
आपको बता दें कि रील लाइफ के विलेन लेकिन रीयल लाइफ के सुपरहीरो बने सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है, इसी विषय पर वो किताब भी लिख रहे हैं जो कि जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होगी। यही नहीं फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने तीन लाख प्रवासियों को नौकरी दिलाने का भी वादा किया है।

'मजदूरों को नौकरियां दिलाने का किया है वादा'
मालूम हो कि बीते 30 जनवरी को यानी कि अपने 47वें जन्मदिन पर सोनू सूद ने कहा था कि वो मजदूरों को नौकरियां एईपीसी, सीईटीई, ट्रिडेंट, अमेजन जैसी कंपनियों में दिलाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया था कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए प्रवासीरोजगारडॉटकाम का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार।

सोनू ने बाढ़ राहत सेवा भी शुरू की है
सभी अच्छे वेतन, पीएफ, ईएसआई और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद एईपीसी, सीआईटीआई, ट्राईडेंट, क्वैश कॉर्प, एमेजन,सोडेक्शो, अर्बन कंपनी, पोर्टिया और अन्य सभी का। ये ट्वीट सोनू ने हैशटैग अबइंडियाबनेगाकामयाब के साथ किया था।

जॉब हंट ऐप
मालूम हो किसोनू सूद ने जॉब हंट ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'प्रवासी रोजगार'। सोनू सूद का ये 'प्रवासी रोजगार' ऑनलाइन ऐप प्रवासियों को रोजगार संबंधी आवश्यक जानकारी और जॉब से संबंधित सही लिंक प्रदान करेगा। ये ऐप देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर ढूंढने वाले श्रमिकों की मदद करेगा। यही नहीं सोनू सूद ने बाढ़ से प्रभावित असम और बिहार में बाढ़ राहत सेवा भी शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications