सोनू सूद को चुनाव आयोग ने चुना पंजाब विधानसभा चुनाव का स्‍टेट आइकन

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश के लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद ने गरीबों और मजदूरों के लिए जो किया उसने उन्‍हें 'मसीहा' बना दिया। अब भारतीय चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए स्‍टेट आइकन चुना है। सोनू सूद पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया है।

Recommended Video

    Sonu Sood को Election Commission ने बनाया Punjab विधानसभा चुनाव का स्‍टेट आइकन | वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद को चुनाव आयोग ने चुना पंजाब विधानसभा चुनाव का स्‍टेट आइकन

    मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने बताया कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको मंजूरी मिल गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय, पंजाब राज्य में सोनू सूद के साथ मिलकर लोगों में चुनाव प्रक्रिया संबंधी जागरूकता पैदा करेंगे। सोनू ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब राज्य के मोगा जि़ले से संबंध रखने वाले सोनू सूद ने हिंदी, तामिल, तेलुगू, कन्नड, और पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।

    सूद द्वारा लोक कल्याण के लिए बहुत काम किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सूद ने विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने में बहुत मदद की थी, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई। कोरोना के दौरान किए गए कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र डेवलेपमेंट प्रोग्राम की तरफ से सोनू सूद को एसडीजी स्पेशल ह्युमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड भी दिया गया। इसके अलावा फिल्मों में किए गए काम के लिए भी अलग-अलग राज्य सरकारों की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

    दिसंबर में रिलीज होगी सोनू की आत्‍मकथा

    कुछ दिनों पहले सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घोषणा की थी कि वह अपनी आत्मकथा प्रकाशित करने जा रहे हैं, जिसका नाम 'मैं मसीहा नहीं हूं' है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आत्मकथा का कवर पेज भी शेयर किया था। बता दें कि उनकी आत्मकथा को मीरा अय्यर ने लिखा है।

    इसकी भाषा ऐसी होगी जिससे पढ़ने वाले को लगेगा कि सोनू खुद बात कर रहे हैं। यह किताब फैंस के लिए दिसंबर में उपलब्ध होगी। हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली इस किताब में सोनू की जिंदगी के अनुभवों के साथ प्रवासी श्रमिकों का भी विस्तार से जिक्र होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+