एक्टर शिवकुमार वर्मा वेंटिलेटर पर, CINTAA ने की आर्थिक मदद की अपील

नई दिल्ली। जानेमाने अभिनेता शिवकुमार वर्मा गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने इसकी जानकारी दी है और आर्थिक मदद के लिए अपील की है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवकुमार वर्मा क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से जूझ रहे हैं और हालत काफी नाजुक है।

एक्टर शिवकुमार, actor Shivkumar Verma on ventilator, CINTAA seeks funds for actor treatment, TV, actor, Shivkumar Verma, ventilator, CINTAA, coronavirus, टीवी, एक्टर

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने बताया है कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के साथ-साथ उनके कोरोना संक्रमित होने का भी शक है। अस्पताल में हो रहे उनके खर्च को परिवार नहीं उठा पा रहा है। ऐसे में हमारी गुजारिश है कि अस्पताल के उनके खर्च के लिए मदद करें। एसोसिएशन ने शिवकुमार वर्मा की बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर की हैं। एसोसिएशन ने ट्वीट में मनोज जोशी, सलमान खान, अक्षय कुनार और कई सितारों को टैग किया है। शिवकुमार वर्मा ने टीवी और फिल्म दोनों जगह काम किया है। वो बाजी जिंदगी की और हल्ला बोल जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। वहीं टीवी शो में भी वो दिखे हैं।

ै्
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+