एक्‍टर संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल से किया गया डिस्‍चार्ज

एक्‍टर संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल से किया गया डिस्‍चार्ज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्‍त को सोमवार को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर घर भेज दिया गया है। शनिवार को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की भी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्‍हें सांस लेने में काफी तकलीफ होने के कारण अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।

sanjay

लीलावती अस्‍पताल में इलाज के बाद दो दिन में तबियत सुधरने पर उन्‍हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई। अस्‍पताल से डिस्‍जार्च होने के समय अस्‍पताल में मीडिया की भीड़ लग गई। चूंकि संजय दत्त को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के कारण भर्ती करवाया गया था क्योंकि कोरोना के लक्षणों में भी सांस लेने में तकलीफ शामिल है, ऐसे में सबसे पहले उनकी कोविड-19 जांच करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टरों के मुताबिक अन्य वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई, फिलहाल अब डाक्‍टरों के अनसुार उनकी हालत अब बिलकुल सही है।

sanjay

अस्पताल में भर्ती होने के बाद संजय दत्त ने खुद ट्वीट करते हुए लिखा था मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं अभी डॉक्टरों की निगरानी में हूं। मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और एक-दो दिन में अपने घर पर होऊंगा। जब संजय दत्त अस्‍पताल में भर्ती हुए तब उनका परिवार साथ नहीं था। लॉकडाउन से पहले मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों को लेकर दुबई गई थीं। इसी बीच कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया। जिस वजह से वो अभी तक दुबई में ही हैं। संजय दत्त ने लॉकडाउन में अपनी फैमली को मिस किया, साथ ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी लिखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+