अपने 55वें जन्मदिन को लेकर Salman Khan ने घर के बाहर लगाया नोटिस, फैंस के लिए कही ये बात

मुंबई। Salman Khan's birthday: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। दबंग खान के जन्मदिन पर उनके फैंस काफी खुशियां मनाते हैं और अभिनेता के घर के बाहर इकट्ठा होकर अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं। हालांकि इस बार सलमान खान ने अपने फैंस से एक खास अपील की है। उन्होंने इस बार कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए फैंस से कहा है कि वह उनके घर के बाहर एकत्रित ना हों।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। द

साथ ही सलमान की ओर से फैंस के लिए कहा गया है कि वह भीड़ ना करें और कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। सलमान खान ने बताया है कि वह अपने घर पर नहीं हैं। सलमान खान के घर के बाहर लगे नोटिस में लिखा है, 'वर्षों से मेरे फैंस का प्यार और स्नेह मेरे जन्मदिन पर उमड़ता रहा है लेकिन इस साल मेरा तहे दिल से अनुरोध है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ एकत्रित ना करें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। मास्क पहनो। सैनिटाइड करो। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।'

आपको बता दें हर साल सलमान खान अपने घर की बाल्कनी पर खड़े होकर फैंस के लिए हाथ लहराते हैं। वह अपने पनवेल स्थित गेस्ट हाउस पर ही अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह अपने इंडस्ट्री से जुडे़ लोगों को भी यहां बुलाते हैं। इनका ये जश्न नए साल तक चलता है। हालांकि इस साल कोरोना वायरस के कारण सलमान खान शायद नए साल पर पहले की तरह पार्टी नहीं करेंगे। इसके अलावा वह बिग बॉस 14 के सेट पर भी अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। शो पर अभिनेता का जन्मदिन मनाने के लिए जैकलिन फर्नांडिंस, रवीना टंडन, शहनाज गिल सहित अन्य लोग भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+