पीएम मोदी के कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के लिए सलमान खान ने कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने 30 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद बॉलीवुड के 'दबंग' खान यानी सलमान खान ने उनको बधाई दी है। एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने मंत्रियों की एक 'शानदार' टीम चुनने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी।

सलमान खान ने दी बधाई

सलमान खान ने दी बधाई

रविवार को सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री, आपकी शानदार टीम को बधाई, एक मजबूत भारत बनाने के प्रयासों में आपके पूरे मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं।' सलमान खान ने इस ट्वीट में पीएमओ इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को टैग किया है। बता दें कि शाहिद कपूर, कंगना रनौत और करण जौहर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने पीएम मोदी के शपथ समारोह में शिरकत की थी।

सलमान खान ने चुनाव परिणाम वाले दिन भी दी थी बधाई

सलमान खान ने चुनाव परिणामों के दिन भी पीएम मोदी को बधाई दी थी, जब भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ अपने पास सत्ता बरकरार रखी थी। बीजेपी ने 542 लोकसभा सीटों में से 303 पर जीत हासिल की थी। तब सलमान ने ट्वीट किया था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस निर्णायक जीत पर बहुत-बहुत बधाई। हम एक मजबूत भारत के निर्माण में आपके साथ हैं।'

पीएम मोदी की कई बार तारीफ कर चुके हैं सलमान

पीएम मोदी की कई बार तारीफ कर चुके हैं सलमान

लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले, पीएम मोदी ने सलमान खान सहित बॉलीवुड हस्तियों से वोट देने और अपने फॉलोवर्स को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कई एक्टर्स को मेंशन करते हुए उनसे वोट करने की अपील की थी और उनको भी सभी लोगों से वोट करने के लिए ऐसा करने को कहा था। सलमान खान पीएम मोदी की कई दफा तारीफ कर चुके हैं। सलमान खान गुजरात में त्योहारों के दौरान पीएम मोदी के साथ पतंगबाजी का लुत्फ भी उठा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+