Randeep Hooda Dance: अरुणाचल प्रदेश में सेना के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, जवानों के साथ किया जबरदस्त डांस,Video
Randeep Hooda Dance Video: घर से दूर देश की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाले जवानों के बीच अक्सर हमारे फिल्म अभिनेता उनसे मिलने जाते हैं। अब गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड के देसी एक्टर रणदीप हुड्डा अरुणाचल प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने मागो चुना इलाके में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ जमकर डांस किया।
सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए मागो में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने जवानों के साथ जमकर डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि LAC के पास सेना और नागरिकों का इतने बड़े पैमाने पर जमावड़ा पहली बार हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा भी इस जश्न में शामिल हुए। अरुणाचल प्रदेश यह एरिया वो ही है, जहां तवांग और चुना में तैनात सेना के जवानों की पिछले साल के चीनी के साथ झड़प हुई थी। यहां पूरा क्षेत्र सर्दियों के मौसम में पूरा इलाका बर्फ से ढक जाता है और तापमान शून्य से -20 डिग्री तक गिर जाता है।
जवानों का हौसला बढ़ाने मागो पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा ने इस दौरान कहा, ''सेना, आईटीबीपी और राज्य सरकार हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं। वे किसी भी खतरे के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।"
Recommended Video
एलएसी के पास आयोजित समारोह में सैकड़ों रक्षा कर्मियों, स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सांसद तापिर गाओ के साथ लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरी भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications