विशेष फ्लाइट से अमेरिका पहुंचे रजनीकांत, एक्टर के होने हैं कई हेल्थ चेकअप
चेन्नई, 19 जून: स्टार फिल्म एक्टर रजनीकांत अपने मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं। कल (18 जून) देर रात रजनीकांत विशेष फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। चेन्नई एयरपोर्ट से रजनीकांत और लता की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बताया गया है कि रजनीकांत की बेटी पहले से ही अमेरिका में हैं। करीब तीन हफ्ते तक रजनीकांत अमेरिका में रहेंगे, जहां उनके कई हेल्थ चेकअप होने हैं।
Recommended Video

रजनीकांत ने हाल ही में अमेरिका जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। केंद्र से विदेश जाने की इजाजत मिलने के बाद वो विशेष विमान से अमेरिका गए हैं। रजनीकांत का स्वास्थ्य बीते कुछ सालों में बहुत बेहतर नहीं रहा है। ऐसे में वो चेकअप के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। हालांकि कोरोना के चलते प्रतिबंध लागू हैं, ऐसे में उनको यात्रा के लिए इजाजत लेनी पड़ी। रजनीकांत ने अपने विदेश जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी,जब शुक्रवार देर रात उनको पत्नी के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया तो उनके अमेरिका जाने का पता चला। पत्नी के साथ एयरपोर्ट से रजनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications