रजत कपूर ने महिला जर्नलिस्ट से पूछा-जितनी तुम्हारी आवाज S...* उतनी तुम भी?

मुंबई। तनुश्री और नाना के विवाद के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों के खिलाफ अब लोगों ने मुंह खोला है। कैलाश खेर, विकास बहल जैसे नामचीन हस्तियों के बाद अब यौन शोषण का आरोप लगा है हिंदी फिल्मों के संजिदा एक्टर और फिल्ममेकर रजत कपूर पर, जिन पर एक महिला जर्नलिस्ट ने संगीन आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि ट्विटर पर एक महिला पत्रकार ने रजत कपूर से हुए उत्पीड़न के अपने अनुभव को साझा करते हुए कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए है।

रजत कपूर ने महिला पत्रकार से पूछा पर्सनल सवाल

रजत कपूर ने महिला पत्रकार से पूछा पर्सनल सवाल

पत्रकार का कहना है कि एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने उनसे कहा था कि जैसे उनकी आवाज इतनी सेक्सी है क्या वो दिखने में भी ऐसी हैं, यही नहीं रजत ने पत्रकार से उसकी बॉडी के नाप पर भी सवाल किए थे, पत्रकार का कहना है कि इसके बाद रजत के कई मैसेज ने उन्हें मानसिक रूप से काफी तंग कर दिया था।

रजत कपूर पर दो महिलाओं ने लगाए हैं यौन शोषण के आरोप

रजत कपूर पर दो महिलाओं ने लगाए हैं यौन शोषण के आरोप

ताज्जुब ये है कि रजत कपूर पर आरोप एक नहीं बल्कि दो महिलाओं ने लगाए हैं। पत्रकार के अलावा दूसरी महिला एक कलाकार है, जिसने उनके साथ एक एड फिल्म में काम किया है। उसका कहना है कि रजत ने उससे कहा था कि वो एक खाली घर में सिर्फ उनके साथ शूट करना चाहते हैं।

रजत कपूर ने मांगी माफी

इस तरह से सरेआम अपने ऊपर आरोप लगने के बाद एक्टर रजत शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए माफी मांगी है। अभिनेता रजत कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में एक सभ्य व्यक्ति बनने की कोशिश की है और पत्रकार से माफी मांगी है, अगर उन्होंने कभी भी अपने काम या शब्दों के जरिए उनके साथ गलत बर्ताव किया है, मैं अपने दिल से माफी मांगता हूं।

'मैं दुखी हूं कि मेरी वजह से किसी को तकलीफ हुई'

रजत कपूर ने आगे लिखा, 'मैं दुखी हूं कि मेरी वजह से किसी को तकलीफ हुई। मेरे लिए मेरे काम से ज्यादा अगर कुछ जरूरी है तो वो है एक अच्छा इंसान बनना। मैं इसके लिए और ज्यादा कोशिश करूंगा।

देखें वो ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+