एक्टर आर माधवन को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने FTII के नए अध्यक्ष, अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
एक्टर आर माधवन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अब नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। केंद्र के इस निर्णय के बाद मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।
मशहूर बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को केंद्र ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) का नया प्रमुख बनाया गया है। उनके लिए ये साल उपलब्धियों से भरा है। इसे पहले एक्टर माधवन को फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। अभिनेता की इस उलब्धि पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।

आर माधवन को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किए जाने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा,"आर माधवन को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामांकित होने पर हार्दिक बधाई।"

केंद्रीय मंत्री के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट पर एक्टर आर माधवन ने रिएक्ट भी किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और लिखा कि मैं भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष के रूप में सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करूंगा।

Click it and Unblock the Notifications