इस बात से तंग आए बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा, बोले- प्लीज मुझे पोर्न स्टार नहीं बनना है
पारस छाबड़ा बोले- प्लीज मैं पोर्न स्टार नहीं बनना चाहता
मुंबई, 16 जून: बिग बॉस-13 के फाइनिलिस्ट रह चुके एक्टर पारस छाबड़ा ने कहा है कि जिस तरह के काम के लिए उनको बहुत सारे ऑफर आए हैं, वो उससे खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहने वाले पारस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनको कई ऐसे रोल आए हैं, जिनमें बहुत ज्यादा बेडरूम सीन फिल्माए जाने थे। ऐसे में मैं ये बताना चाहता हूं कि मुझे पोर्न स्टार नहीं बनना है।

मैंने खुद के लिए सीमाएं तय की हैं
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पारस ने कहा, आजकल वेब सीरीज में काफी बोल्ड सीन फिल्माए जा रहे हैं। कई प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर कोई लिमिट नहीं है कि किस हद तक जाना है लेकिन मैंने अपनी लिए हदें मुकर्र की हुई हैं। मुझे पता है कि कहां तक जाना है। हाल के दिनों में ऐसे कई प्रोजेक्ट मुझे ऑफर हुए जिसके लिए इंटिमेट सीन करने थे। मैंने इनसे इनकार कर दिया क्योंकि मेरा लक्ष्य साफ है। मुझे एक्टिंग करनी है और एक्टर बनना है। मैं पोर्न स्टार बनना नहीं चाहता हूं।

बेवजह किए जा रहे बोल्ड सीन
पारस का कहना है कि आजकल जिस तरह से जमकर बोल्ड सीन किए जा रहे हैं। उनकी ज्यादातर शो में शायद ही कभी जरूरत होती है। ज्यादातर बोल्ड सीन जबरन कहानी में डाले जाते हैं ना कि उनका कहानी से कोई रिलेशन होता है। एक सनसनी के लिए ये सब किया जाता है। बोल्ड सीन के नाम पर एक्टर और एक्ट्रेस को बिल्कुल ही न्यूड किया जा रहा है।

माहिरा से शादी पर भी की बात
पारस छाबड़ा अपने काम के साथ-साथ माहिरा शर्मा से रिलेशन को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। माहिरा को लेकर उन्होंने कहा है कि वो शादी करना चाहता हूं। पारस ने कहा कि माहिरा बहुत अच्छी लड़की हैं और मेरी मम्मी से भी उसकी खूब पटती है। मैंने मोहाली में उनकी बिल्डिंग में ही एक फ्लैट भी ले लिया है। ज्यादातर वक्त हम साथ ही होते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि पारस छाबड़ा बिग बॉस के अलावा बढ़ो बहू और हमारी अधूरी कहानी जैसे शो में काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications