बिना हेलमेट बाइक चलाकर फंसे सैफ अली खान के जीजा, लगा जुर्माना

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़े गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कुणाल को ट्रैफिक नियमों के उल्लधंन का दोषी पाया और उसके खिलाफ ई चलान काटा है। ट्रैफिक पुलिस ने कुणाल के खिलाफ 500 रुपए का चालान काटा और ई चालान उन्हें भेज दिया है। दरअसल हाल ही में कुणाल की एक तस्वीर ट्वीट पर वायरल हुई थी, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। अन‍िल कश्‍‍‍‍यप नाम के यूजर ने उनकी तस्वीर ट्व‍िटर पर शेयर की और मुंबई पुल‍िस को टैग कर दिया।

 बिना हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े गए कुणाल खेमू

बिना हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े गए कुणाल खेमू

अनिल कश्यप ने कुणाल की बिना हेलमेट बाइक चलाती तस्वीरें ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग कर शेयर कर दी। जिसके बाद फौरन ही पुलिस ने एक्शन लिया और कुणाल के खिलाफ ई चलान काटकर उसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की। हलांकि कुणाल ने बी अपनी गलती मानी।

लोगों से मांगी माफी

लोगों से मांगी माफी

मामला सामने आने के बाद कुणाल खेमू ने भी माफी मांगी और आश्‍वासन दिलाया कि वो ट्रैपिक नियमों का उल्लधंन करके गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहते है। उन्होंने बी माफी मांगते हुए ट्वीट किया और लिखा कि यह शर्मनाक है। मैं बाइक से प्यार करता हूंऔर हमेशा हेलमेट के साथ करता हूं। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा कि मैं सड़क पर गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहता।

 वरुण धवन का भी कट चुका है ई चालान

वरुण धवन का भी कट चुका है ई चालान

आपको बता दें कि कुणाल से पहले नवंबर 2017 में वरुण धवन का भी ई चलान कट चुका है। वरुण मुंबई की सड़क पर कार के अंदर बैठे-बैठे फैन के साथ सेल्‍फी ले रहे थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद उनका चलान कटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+