इस एक्टर ने ट्रंप से पूछा- क्या फिक्स थी बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला की जीत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत में हैं। ऐसे में एक तरफ उनके दौरे के मद्देनजर भारत-अमेरिका रिश्तों की बात की जा रही है तो एक्टर कमाल आर खान ने उनसे बिग बॉस को लेकर सवाल कर दिया है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केआरके ने ट्वीट ट्रंप से बिग-बॉस 3 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की जात फिक्स होने को लेकर सवाल किया है। कमाल खान का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

 सिद्धार्थ की जीत फिक्स थी क्या

सिद्धार्थ की जीत फिक्स थी क्या

कमाल आर खान ने ट्वीट कर लिखा है, डोनाल्ड ट्रंप सर, क्या आप हम भारतीयों को बता सकते हैं कि बिग बॉस- 13 जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला फिक्स्ड विनर थे या नहीं? धन्यवाद। कमाल खान का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। कमाल आर खान कई बार कह चुके हैं कि बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का जीतना पहले ये तय था। अब मजाकिया अंदाज में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ये पूछकर फिर बिग बॉस पर सवाल उठा दिए हैं।

 कमाल ने उठाए हैं बिग बॉस पर सवाल

कमाल ने उठाए हैं बिग बॉस पर सवाल

140 दिन तक चले बिग बॉस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला चुने गए हैं। रनर अप आसिम रियाज रहे। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके कमाल आर खान का कहना है कि बिग बॉस का हाल ही में खत्म हुआ 13वां सीजन फिक्स था। सिद्धार्थ शुक्ला फिक्स्ड विनर हैं। हालांकि शो के कंटेस्टेंट इस बात से इनकार कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रंप के दौरे की चर्चा

सोशल मीडिया पर ट्रंप के दौरे की चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने परिवार के साथ सोमवार को दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में कार्यक्रम हैं। सोमवार को ट्रंप अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आगरा पहुंचे और ताजमहल देखा। इसके बाद वो दिल्ली आ गए। आज (25 फरवरी) ट्रंप दिल्ली में हैं। दिल्ली में ट्रंप के पीएम मोदी के साथ मुलाकात और राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम है। मंगलवार रात को ट्रंप दौरा पूरा कर लौट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+