भांजे के साथ अनबन पर बोले गोविंदा-कृष्णा अभिषेक मेरी छवि खराब कर रहे हैं
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और भांजे अभिषेक कृष्णा के बीच चल रहा मनमुटाव अब खुलकर सामने आ गया है। गोविंदा ने अपने और कृष्णा के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे नहीं पता कौन उनसे ये सब करवा रहा है नहीं तो वह अच्छा लड़का है। ऐसा करके वह मेरी छवि खराब कर रहा है। गोविंदा ने इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी के जुड़े कई सवालों को जवाब दिया है।

'वो ये सब करके ना सिर्फ मजे कर रहे हैं बल्कि इससे मेरी इमेज भी खराब हो रही है'
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गोविंदा से पूछा गया कि द कपिल शर्मा शो में कृष्ण अभिषेक आपका मजाक क्यों उड़ाते हैं? गोविंदा ने कहा, मुझे नहीं पता कौन उनसे ये सब करवा रहा है नहीं तो वह अच्छे लड़का है। वो ये सब करके ना सिर्फ मजे कर रहे हैं बल्कि इससे मेरी इमेज भी खराब हो रही है। जो भी इसके पीछे वो चाहता है हमारे बीच कुछ सही ना हो। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच खराब रिश्ते होने की बात उस वक्त सामने आई थी, जब हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में गोविंदा पहुंचे थे। इस दौरान कृष्णा शो से नदारद दिखे थे।

फिल्म इंडस्ट्रीज में नोपोटिज्म पर बोलते हुए गोविंदा ने कई अहम खुलासे किए
इससे पहले कृष्णा ने कहा था, 'मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद है, और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।' फिल्म इंडस्ट्रीज में नोपोटिज्म पर बोलते हुए गोविंदा ने कई अहम खुलासे किए हैं। गोविंदा ने कहा कि, उन्होंने बताया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का शिकार हो चुके हैं।

' मुझे काम मिलना बंद हो गया था'
उन्होंने कहा कि, यह उस समय के आसपास था जब मुझे काम मिलना बंद हो गया था। मैंने अमिताभ बच्चन को भी संघर्ष करते देखा है। वह जब मंच पर आए तो फिल्म इंडस्ट्री के लोग वहां से चले गए। अगर मुझे उसका समर्थन करने की सजा मिली तो पता नहीं उन्होंने उसे आजाद कर दिया लेकिन इसके बदले मुझे पकड़ लिया। वहीं अपने वर्क फ्रंट पर बात करते हुए एक्टर गोविंदा ने कहा कि, उन्होंने बताया कि वह जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। गोविंदा ने बताया है कि वह इन दिनों 3-4 स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। उन्हें अभी फाइनल करना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications