Gita Siddharth Kak Dies: 'शोले', 'त्रिशूल', 'डिस्को डांसर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ काक का निधन

नई दिल्ली। एक दुखद खबर बॉलीवुड से है, जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक ने कल शाम दुनिया को अलविदा कह दिया, उन्हें एम. एस. सथ्यु की 1973 में आई क्लासिक 'गरम हवा' में बेहतरीन अदाकारी के लिए जाता है, गीता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1972 में आई फिल्म 'परिचय' से की थी, जिसमें लीड रोल जितेंद्र और जया भादुड़ी ने निभाया था, बावजूद इन मंझे कलाकारों के बीच गीता अपनी छाप छोड़ने में सफल हुई थीं।

Gita Siddharth Kak Dies:एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ काक का निधन

इसके अलावा गीता काक ने 'शोले', 'त्रिशूल', 'डिस्को डांसर', 'राम तेरी गंगा मैली', 'शौकीन', 'अर्थ', 'एक चादर मैली सी', 'गमन' और 'दूसरा आदमी' जैसी फिल्मों में काम किया, वो 70-80 में फिल्मी कैनवश का जाना पहचाना नाम थीं, उन्होंने टेलीविजन होस्ट-निमार्ता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निमार्ता सिद्धार्थ काक से शादी की, जिन्हें लोकप्रिय टीवी शो 'सुरभि' के लिए जाना जाता है, गीता इस शो की आर्ट डायरेक्टर थीं।

वो अपने सोशल कामों के लिए भी हमेशा चर्चित रहती थी, उनकी बेटी अंतरा काक भी डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर हैं और प्रोडक्शन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। गीता सिद्धार्थ के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+