धर्मेंद्र ने शेयर किया VIDEO, बोले- दुआ करता हूं मेरे देश का अमन चैन हमेशा बरकरार रहे
मुंबई। अपने जमाने के जानेमाने एक्टर धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो हर मौके पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में यानी 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन था। इस दिन को खास बनाने के लिए उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी थी। फैंस की दी हुई बधाई का धन्यवाद करने के लिए धर्मेंद्र ने एक वीडियो बनाकर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है, जो इन दिनों जमकर वायल हो रही है।

इस वीडियो को लोग लाइक करने के साथ-साथ शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में धर्में ने कहा है कि, "मेरे चाहने वालों, मेरे चहेतों, कैसे हो? जी-जान से प्यार बहुत सारी दुआएं आपको...मेरे जन्मदिन पर आपने प्यार भेजा है, दुआएं दी हैं। मैं आप सब का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं।" इसके साथ ही इस वीडियो को ट्वीट करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, "दुआ करता हूं मेरे देश का अमन चैन... खुशियां हमेशा यूं ही बनीं रहे...यकीनन बनीं रहेंगी! आप सभी को प्यार।" धर्मेंद्र का ये वीडियो जितनी तेजी से वायरल हो रहा है उतनी ही तेजी से लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा। धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था। धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications