Lok Sabha Elections 2019: जिस स्कूल में की पढ़ाई, एक्टर आशुतोष राणा ने वहीं डाला वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान जारी है, इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है, पांचवें चरण में 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद होगा। इस चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है, मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आज आम से लेकर खास लोग मतदान कर रहे हैं।

एक्टर आशुतोष राणा ने डाला वोट, कही दिलचस्प बात

इसी क्रम में मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्यप्रदेश के गाडरवारा स्थित एक मतदान केंद्र में मतदान किया, राणा सुबह गाडरवारा के एक प्राथमिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। मतदान करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए राणा ने एक खास बात लोगों को बताई, राणा ने कहा कि आज जिस स्कूल में उन्होंने मतदान किया है, वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसी कक्ष में मतदान किया, जिसमें उनकी क्लास लगती थी।

परिवक्वता का प्रदर्शन करने को मिला-आशुतोष

यह मेरे लिए बड़ी सुखद बात है कि जहां प्राथमिक शिक्षा हुई, वहीं परिवक्वता का प्रदर्शन करने को मिला, मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। राणा ने अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

51 सीटों पर आज मतदान हो रहा है...

गौरतलब है कि जिन 51 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है।

वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह

वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह

सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो रही है, मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, चुभती गर्मी भी लोगों का जोश कम नहीं कर पा रही है।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+