इस एक्ट्रेस ने 10वीं की परीक्षा में हासिल किए 93 फीसदी अंक, मेकअप रूम में करती थीं पढ़ाई

मुंबई। सोनी से सीरियल 'पटियाला बेब्स' में दिखने वाली एक्ट्रेस अश्नूर कौर ने अपनी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि वे 90 प्रतिशत से अधिक की उम्मीद नहीं कर रही थीं लेकिन अपना रिजल्ट देखकर वे चौंक गईं। बॉम्बे टाइम्स के हवाले से आई खबर के अनुसार- मैं 90 प्रतिशत अंक की उम्मीद कर रही थी लेकिन 93 प्रतिशत मिलने से सोने पर सुहागा हो गया। मैं बहुत घबराई हुई थी लेकिन रिजल्ट देखने के बाद में तेज आवाज में खुशी से चीखी। मेरी मां भी वहां पर थी और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उसके बाद शूटिंग के सैट पर भी सबने मुझे बधाइयां दीं।

काम और पढ़ाई दोनों से है लगाव

काम और पढ़ाई दोनों से है लगाव

अश्नूर ने कहा कि मुझे मालूम था कि काम और पढ़ाई दोनों को संभालना मेरे लिए जरूरी है। मैं इस चीज को लेकर पूर तरह साफ हूं कि अगर मैंने एक्टिंग को पूरी तरह से अपने करियर के रूप में चुना तो ये मेरी पढ़ाई पूरी तरह खत्म होने के बाद ही करूंगी। अश्नूर को सीरियल 'पटियाला बेब्स' में खूब पसंद किया जा रहा है।

शूटिंग पर मेकअप रूम में भी करती थी पढ़ाई

शूटिंग पर मेकअप रूम में भी करती थी पढ़ाई

काम और पढ़ाई मैनेज करने की बात पर अश्नूर ने कहा कि पढ़ाई और डायलॉग दोनों को याद रखना बेहद मुश्किल होता था। मैं सेट पर जाने से पहले सुबह 5:30 बजे उठकर पढ़ती थी। इसके अलावा मैं मेकअप रूम में भी पढ़ा करती थी। अश्नूर ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी देते हुए कहा कि सबको पढ़ने के लिए फरवरी में छुट्टी मिली थी लेकिन मुझे पूरे महीने शूटिंग करनी थी। हर किसी को एग्जाम से पहले 5-7 दिन की छुट्टी मिलती थी तो मुझे बस 2-3 दिन की। 12 घंटों की शूटिंग के बाद 1.30 बजे रात तक पढ़ना बहुत मुश्किल होता था।

भविष्य में ये विषय पढ़ना चाहती हैं अश्नूर

भविष्य में ये विषय पढ़ना चाहती हैं अश्नूर

अश्नूर ने कहा कि वे इस सोच को तोड़ना चाहती हैं कि बाल कलाकार काम के साथ पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा सकते। वे भविष्य में कॉमर्स स्ट्रीम लेकर पढ़ाई करना चाहती हैं। वे हमेशा से शार्प स्टूडेंट रही हैं। अश्नूर को फिल्म 'संजू' के अलावा 'मनमर्जियां' में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+