गर्लफ्रेंड की पिटाई के बाद फरार हुए अरमान कोहली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली अपनी लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा को बुरी तरह से पीटने के बाद कई दिनों से फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक अरमान अपने दोस्त बाबा के लोनावाला वाले फार्महाउस में छुपे हुए थे।

इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अरमान कोहली नीरू को मैसेज कर उनसे माफी मांग रहे थे। यहां तक पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शादी करने का वादा कर रहे थे। इससे पहले अरमान की गर्लफ्रेंड रही मुनमुन दत्ता ने भी अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं बिगबॉस में आने के बाद अरमान की नजदीकी काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी से बढ़ी, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।












Click it and Unblock the Notifications