उम्र में 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट करने पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, शादी को लेकर कही ये बात
मुंबई, 22 मई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री का ये हॉट और चर्चित कपल काफी सुर्खियों में रहता है। अक्सर अर्जुन कपूर को उम्र में करीब 12 बड़ी और एक बच्चे की मां मलाइका अरोड़ा के पास्ट को लेकर काफी सवालों का सामना करना पड़ता है। हालांकि आज से पहले कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की लेकिन हाल ही उन्होंने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया।

मलाइका के पास्ट को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलकर मलाइका अरोड़ा को डेट करने और उनके पास्ट को लेकर बात की है। उन्होंने एक्ट्रेस और खुद के बीच उम्र के अंतर पर भी अपना विचार साझा किया। अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि उनके अतीत ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों को संभालने में काफी मदद की है। अर्जुन कहते हैं कि वो अपने पार्टनर का सम्मान कहते हैं और कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है।

'मैं खुद ऐसे हालात में बड़ा हुआ हूं'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। हर किसी का बीता हुआ कल होता है जैसे उनका (मलाइका) है...और मैं खुद ऐसे हालात में बड़ा हुआ हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है। यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।'

हमारे बीच 'सम्मानजनक सीमा'
पहली शादी से एक बच्चा और उम्र में बड़ी एक्ट्रेस को डेट करने के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं एक सम्मानजनक सीमा रखने की कोशिश करता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए, इसलिए आपको सीमाएं बनानी होंगी। मैं आज इसके बारे में बात कर रहा हूं क्योंकि रिश्ते को एक निश्चित सम्मान और आदर दिया जाना चाहिए। हमने अपने रिश्ते को समय दिया है।'

शादी को लेकर कही ये बात
बता दें कि मलाइका अरोड़ा से शादी को लेकर पिछले साल अर्जुन ने कहा था कि वह शादी करने के अपने फैसले को छिपाएंगे नहीं, लेकिन वे फिलहाल इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव सेशन में अर्जुन ने कहा था, 'अभी इसकी योजना नहीं है और न ही इसके बारे में सोचा है, लेकिन जैसा मैं हमेशा कहता हूं, मैं इसे छिपाऊंगा नहीं।' बता दें कि मलाइका ने पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान है।

पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं थे अर्जुन कपूर
हाल ही में अर्जुन कपूर ने पिता बोनी और सौतेली मां श्रीदेवी की शादी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अर्जुन ने कहा कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं रह सकते थे। मालूम हो कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए पहली पत्नी मोना कपूर को छोड़ दिया था जिसके बाद उनके परिवार में काफी कुछ बदल गया। अर्जुन कपूर इसके लिए हमेशा अपने पिता से नाराज रहे कि उन्होंने उनकी मां को छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने बताया कि वो गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के लिए कौन सी डिश बनाएंगे, शेयर किया ये मजेदार किस्सा












Click it and Unblock the Notifications