अयोध्या फैसला: अभिनेता अनुपम खेर का ट्वीट वायरल, कहा- ईश्वर तेरो नाम....
Recommended Video
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपन खेर का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम। सबको सम्मति दे भगवान।' बता दें अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह आए दिन सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देते हैं। वह कई मामलों पर राय देते हुए अपनी वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते हैं।

उनके इस वायरल ट्वीट की बात करें तो इसपर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। अभी तक ट्वीट को 21.1 बार लाइक किया गया है। इसे 1.3 हजार लोगों ने रीट्वीट भी किया है। खेर ने ये ट्वीट अयोध्या फैसले से पहले किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए ये ट्वीट किया है।
क्या है फैसला?
सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला सुनाया है। निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड को ही पक्षकार माना है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को अतार्किक करार दिया। कोर्ट ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को कहीं और 5 एकड़ की जमीन दी जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने में ट्रस्ट बनाए। इसमें निर्मोही अखाड़े को भी प्रतिनिधित्व देने का आदेश दिया गया है।
रामलला की है विवादित जमीन
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने फैसला सुनाते हुए कहा कि विवादित स्थल पर 1856-57 तक नमाज पढ़ने के सबूत नहीं है। हिंदू इससे पहले अंदरूनी हिस्से में भी पूजा करते थे। हिंदू बाहर सदियों से पूजा करते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 2.77 एकड़ जमीन का मालिकाना हक रामलला विराजमान को दे दिया है। कोर्ट ने आगे कहा कि हर मजहब के लोगों को संविधान में बराबर का सम्मान दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications