प्रकाश राज ने पीएम मोदी की इस बात पर क्यों कहा, उल्लू बनाने की भी हद होती है
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव(Lok sabha elections 2019) अब अपने अतिंम चरण में पहुंच चुका है। इस पूरे लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी (PM modi) ने कई टीवी चैनलों और न्यूज पेपर्स को इंटरव्यू दिए हैं। अपने इंटरव्यू के चलते कई बार वे विपक्षी पार्टियों और विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी में कहा था कि, 1987-88 में उन्होंने डिजिटल कैमरे का इस्तेमाल किया था और ईमेल के जरिये उसकी फोटो को भेजा था। मोदी का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मोदी के इस जवाब पर अभिनेता और बेंगलुरु सेंट्रल से चुनाव लड़ रहे प्रकाश राज (Prakash Raj) ने चुटकी ली है।

प्रकाश राज बोले- भाई उल्लू बनाने के भी हद होती है
प्रकाश राज ने ट्विटर पर मोदी के जवाब पर कमेंट करते हुए लिखा कि, हम लोगों को जहां तक जानकारी है तो 90 के दशक में डिजिटल कैमरा के बारे में जानकारी हुई थी। लेकिन हमारे चौकीदार के पास डिजिटल कैमरे और ईमेल की जानकारी 80 के दशक में ही हो गई थी। मोदी पर तंज कसते हुए प्रकाश राज ने आगे लिखा, हालांकि वे उस समय जंगल में थे...महाभारत पढ़ते हुए.... बादलों से घिरे हुए... भाई उल्लू बनाने के भी हद होती है।
सर जी यह वाली लाइन ट्राई कीजिए
इससे पहले प्रकाश राज ने मोदी के बालाकोट में एयर स्ट्राइक में बादल को लेकर किए गए कमेंट पर भी तंज कसा था। प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में लिखा कि, कट...कट....कट... कृपया एक और टेक लें... सर जी यह वाली लाइन ट्राई कीजिए, सुनो! बाइ रोड चलते हैं, उनकी रडार को लगेगा कि बस आ रही है। जुमले का भी हद होता है....। प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग मजेदार कमेंट कर कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, मोदी जी ने सही आईडिया दिया था बादल में प्लेन छुपाने का लेकिन पायलट की जेब में नैनो चिप वाला नोट था जो बादल में भी सिग्नल छोड़ता था। बस गलती यहां हो गई।
बेंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं प्रकाश राज
बता दें कि हाल में पीएम मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, एक रैली के दौरान मैंने अपने डिजिटल कैमरा से फोटो खींचा था और उसे ईमेल के जरिए दिल्ली भेजा था। यह बात साल 1987-88 की है। प्रकाश राज (Prakash Raj) बेंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के युवा नेता तेजस्वी सूर्या (Tejaswi Surya) से है।
एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications