अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक को हुआ कोरोना, ट्वीट कर लिखी ये बात

मुंबई: महाराष्‍ट्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ चुकी है। महाराष्‍ट्र में हर‍ दिन कोरोना पॉजिटिव के नए मामालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बुधवार को अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सतीश कौशिक ने बताया कि उनकी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एक्‍टर ने लिखा अटेंशन प्‍लीज मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और जो लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वो कृपया अपना कोरोना टेस्‍ट करवा लें।

satish Kaushik

बता दें पिछले दिनों बॉलीवुड की कई हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी है। जिनमें रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और आशीष विद्यार्थी के बाद अब तारा सुतारिया कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं।

केन्‍द्र सरकार ने पिछले दिनों महाराष्‍ट्र में एक केंद्रीय टीम भेजी थी जिसके अनुसार महाराष्‍ट्र में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। वहीं देश के कई राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। राष्‍ट्रीय राजनधाी दिल्‍ली में बुधवार को एक दिन में 500 से अधिक कोरोना पॉजिटिव के सबसे अधिक मामले सामने आए। ये एक जनवरी के बाद से अबतक सबसे अधिक मामले हैं वहीं बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में नए मामलों की संख्या 536 थी।

कोरोना ने महाराष्‍ट्र में मचाया कोहराम

बात अगर महाराष्‍ट्र की की जाए तो ये वर्तमान समय में देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 23,179 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। यहां कोरोना से 84 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ महाराष्‍ट्र में कोरोना के कुल केस 23,70,507 हो गए हैं और मरने वालों की कुल संख्‍या 53,080 हो गई है। वहीं केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत है। देश भर में कुल कोरोना मामलों में 58 फीसदी केस महाराष्‍ट्र के हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/sara-ali-khan-look-gorgeous-in-these-viral-pictures-oi60111.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+