TikTok पर नफरत फैलाने वाला वीडियो बनाने के आरोप में एक्‍टर एजाज खान गिरफ्तार

मुंबई। TikTok पर एक विवादित वीडियो बनाने की वजह से पूर्व बिग बॉस कंटेस्‍टेंट और एक्‍टर एजाज खान को मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। पहले ये खबर आ रही थी पुलिस ने इस मामले में एजाज को पूछताछ के लिए उठाया था लेकिन बाद में उन्‍हें गिरफ्तार किया गया। एजाज पर नफरत फैलाने वाला वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ एजाज खान को सेक्शन 153A और सेक्शन 67 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एजाज को जल्द ही कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

TikTok पर नफरत फैलाने वाला वीडियो बनाने के आरोप में एक्‍टर एजाज खान गिरफ्तार

इस बात की जानकारी खुद 'द एक्सिडेंटल प्राइममिनिस्टर' के सह निर्माता अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के जरिए देते हुए मुंबई पुलिस को यह काम करने के लिए थैंक्यू भी कहा है। उन्होंने लिखा, 'एजाज खान को उसके विवादास्पद टिक-टॉक वीडियो के लिए अरेस्ट करने पर आपका धन्यवाद। मैंने एक कंप्लेंट 16 जुलाई को जूहू पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करवाई थी। वह समाज के लिए एक खतरा है।'

ये है पूरा मामला

एजाज खान ने झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना के बाद TikTok के कुछ स्टार्स के साथ एक वीडियो बनाकर साझा किया था। इसमें मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए कहा गया था कि अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना। बताते चलें कि 28 जून को भी सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर एजाज खान ने एक धर्म विशेष के लोगों को वैध अवैध तरीके से सड़क पर उतरकर मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की अपील की थी। वीडियो जिसे साम्प्रदायिक कहा जा रहा है इसमें एजाज कुछ संगठनों पर आरोप लगा रहे हैं। ये वीडियो हाल ही में झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+