अभिषेक बच्चन का फेसबुक अकाउंट हैक, कैटरीना को लिखा गया 'आई लव यू'
नई दिल्ली। शनिवार देर रात अभिनेता अभिषेक बच्चन के फेसबुक अकाउंट से कई ऐसे पोस्ट किए गए हैं, जिनके बाद माना जा रहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। अभिषेक के फेसबुक अकाउंट से फिलीस्तीन को लेकर पोस्ट किए गए हैं। अभिषेक के अकाउंट से फिल्म 'एक था टाइगर' का गाना माशाअल्लाह-माशाअल्लाह को शेयर करते हुए लिखा गया है 'आई लव यू कैटरीना कैफ'। और भी कई अजीब से पोस्ट अभिषेक के फेसबुक अकाउंट से किए गए हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के भी हैक होने की खबर है।


हाल ही में पुड्डुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। उनका अकाउंट हैक होने से पहले राज्यसभा सांसद स्वपनदास गुप्ता, अभिनेता अनुपम खेर और बीजेपी नेता राम माधव के ट्विटर अकाउंट भी हैक होने की जानकारी मिली है। हालांकि जल्दी ही सभी के अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया। मंगलवार को सबसे पहले अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर आई। इसके कुछ घंटे बाद राज्यसभा सांसद स्वपनदास गुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ। इसके कुछ ही देर बाद बीजेपी नेता राम माधव का भी ट्विटर अकाउंट हैक करने की खबर आई। अनुपम खेर के हैक्ड अकाउंट की तरह ही राम माधव के अकाउंट में भी कुछ देर के लिए तुर्की भाषा में ट्वीट्स दिखाई दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications