आमिर खान का घरेलू स्टाफ हुआ कोरोना संक्रमित, कहा- मेरी मां के लिए दुआ करें

मुंबई। देश में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों में मुंबई टॉप पर है। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उनके कुछ स्टाफ मेंबर्स को कोरोना पाया गया है। बीएमसी उन्हें इलाज के लिए ले गई है। आमिर ने अपनी मां के लिए दुआ कि है कि वे कोरोना निगेटिव निकलें।

Recommended Video

    Aamir Khan के घर पहुंचा Corona कई Staff हुए Covid-19 Positive, Maa के लिए मांगी दुआ | वनइंडिया हिंदी
    मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव: आमिर

    मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव: आमिर

    आमिर खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को कन्फर्म किया कि उनका हाउस स्टाफ का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। आमिर ने लिखा कि, मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है। इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटाइन कर लिया गया है। बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये। मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।

    'मैं अपनी मां का टेस्ट करवाने जा रहा हूं'

    'मैं अपनी मां का टेस्ट करवाने जा रहा हूं'

    आमिर खान ने लिखा कि, सोसायटी को फ्यूमिगेट और स्टरलाइज करने के लिए बीएमसी का धन्यवाद कहना चाहूंगा। बाकी हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है। अभी मैं अपनी मां का टेस्ट करवाने जा रहा हूं। वही आखिरी बची हैं। प्लीज प्रार्थना करें कि वह नेगेटिव आएं। मैं एक बार फिर से बीएमसी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने बहुत ही जल्दी, बहुत ही प्रोफेशनल और केयरिंग तरीके से हमारी मदद की। आमिर ने बीएमसी, कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेस और सभी मेंबर्स का शुक्रिया अदा किया है।

    7 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं: मीडिया रिपोर्ट्स

    7 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं: मीडिया रिपोर्ट्स

    आमिर ने यह भी बताया कि उनके घर के बाकी लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन मां जीनत हुसैन की रिपोर्ट आनी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की टीम में 7 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। इनमें आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं। आमिर खान 15 जुलाई से अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले थे, लेकिन उनके स्टाफ के 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

    बॉलीवुड में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत

    बॉलीवुड में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत

    इससे पहले बोनी कपूर के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके परिवार के लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया था। वहीं करण जौहर, अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी के घरेलू स्टाफ भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। टी-सीरीज के दफ्तर में काम करनेवाले कर्मचारी भी कोरोना का शिकार हो गया था। बता दें कि, बॉलीवुड में कोरोना से 2 लोगों की मौतें हो चुकीं हैं।1 मई को संगीतकार वाजिद की मौत कोविड-19 और किडनी फेल्योर के चलते हो गयी थी। वहीं 70-80 के जाने-माने निर्माता अनिल सूरी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+