दिल्ली एक्सटॉर्शन केस में एक्शन, AAP विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक पुराने एक्सटॉर्शन केस में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बालियान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। ताजा एक्शन के बाद नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के कथित वायरल ऑडियो के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बालियान पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। बालियान की गिरफ्तारी के बाद कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांग की मांग की जा सकती है।

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने एक बयान में कहा, "AAP विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है और 2023 के कथित जबरन वसूली मामले में अपराध शाखा द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।"
बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को जबरन वसूली के मामले (FIR नंबर 191/23) में हिरासत में लिया था। जांच में बालियान और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत की एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद गिरफ्तारी की गई है।
आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाया है, तब से उन्हें और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। AAP विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना उसी साजिश का हिस्सा है। नरेश बालियान पहले ही 2023 से 5 पुलिस शिकायतें दर्ज करा चुके थे, उन्हें मिल रही धमकियों पर पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। यहां तक कि दिल्ली HC ने इस ऑडियो क्लिप पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन भाजपा ने इसे जारी कर दिया मीडिया ने इस बेबुनियाद आरोप में नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया है।"
क्या है मामला?
कथित तौर पर बातचीत में व्यापारियों से फिरौती की रकम वसूलने के बारे में चर्चा हुई थी, आगे की जांच जारी है। बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कथित ऑडियो क्लिप जारी की थी, इसके बाद बालियान के खिलाफ एक्शन लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications