अगर खा रहे 'एसिडिटी' की ये 3 दवाइयां तो सावधान, इस गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या लगातार बनी रहती है। ऐसे में वे प्राय: गैस दूर करने वाली टैबलेट का सेवन करने लगते हैं। आदत ऐसी हो जाती है कि पेट में थोड़ी भी किसी अन्य कारणों से भी गड़बड़ी महसूस होती है तो लोग गैस की गोली खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा मात्रा में गैस की दवाई खाना कितना खतरनाक है। आप भयंकर बीमार का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं गैस की टेबलेट रोजाना खाने से किस बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

एसिडिटी की ये 3 दवाई बेहद खतरनाक, शोध में दावा
जी हां अगर आप एसिडिटी की दवाई का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं तो डिमेंसिया का शिकार हो सकते हैं। डिमेंशिया यानी सीधे आपके नर्वस सिस्टम पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। सोचने की क्षमता, याद रखने की क्षमता और नींद सभी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के जर्नल में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में उन मरीजों की जांच की गई जो प्रोटॉन पंप अवरोधक नामक दवाएं लेते हैं, जैसे कि ओमेप्राजोल (प्रिलोसेक), एसोमेप्राजोल (नेक्सियम) और लैंसोप्राजोल (प्रीवासिड) का सेवन कर रहे थे। जांच में जो आया वह बेहद खतरनाक था।

Acidity Tablet Side Effect

तीनों दवाइयां लंब समय तक लेने पर हो सकता है खतरनाक
प्रोटॉन पंप अवरोधक एसिड रिफ्लक्स को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए तीनों टेबलेट उपयोगी दवाइयां है लेकिन लंबे समय तक उपयोग को पिछले अध्ययनों में स्ट्रोक, हड्डी के फ्रैक्चर और क्रोनिक किडनी रोग के उच्च जोखिम से जोड़ा गया है। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता और अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के सदस्य, अध्ययन लेखक कामाक्षी लक्ष्मीनारायण ने इसकी जानकारी दी।

खतरनाक बीमारी डिमेंशिया का हो जाएंगे शिकार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के सहयोग से शोधकर्ताओं ने 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के 5,712 सर्वेक्षण को सूचीबद्ध किया। यह अध्ययन साढ़े पांच साल तक चला। कुछ लोग इन दवाओं को नियमित रूप से लेते हैं, इसलिए हमने जांच की कि क्या वे डिमेंशिया के उच्च जोखिम स्तर पर पहुंच चुके हैं। हालांकि हमें अल्पकालिक उपयोग के साथ कोई संबंध नहीं मिला, लेकिन हमें इन दवाओं के दीर्घकालिक उपयोग से जुड़े मनोभ्रंश का अधिक जोखिम मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+