कर्नाटक में भाजपा की हार पर आचार्य प्रमोद ने कसा तंज- RSS प्रमुख भागवत इतनी बड़ी 'हार', इतने खामोश क्‍यूं हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को महज 66 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कल्की पीठ के पीठाधीश्वर, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस हार के बाद पीएम मोदी के बाद अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर तंज कसा है।

Acharya Pramod

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा महज 66 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। भाजपा की इस हार पर पार्टी में मायूसी छाई हुई है। कर्नाटक में हार मिलने के बाद इस साल होने वाले राजस्‍थान और मध्‍यप्रदेश चुनाव के लिए भाजपा लिए ये मुकाबला और कड़ा हो गया है।वहीं 2024 में होने वाले आम चुनावों के लिए भी कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली हार ने पार्टी क लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

भाजपा की हार को लेकर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने के बाद कल्की पीठ के पीठाधीश्वर, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने (Acharya Pramod Krishnam) ने स्‍वयं सेवक संघ (RSS) के मोहन भागवत पर तंज कसा है।

कर्नाटक में भाजपा को मिली हार पर मोहन भागवत की चुप्‍पी पर आचार्य प्रमोद ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखी है।

बीजेपी की छोटी-छोटी 'जीत' पर लंबा-लंबा भाषण देने वाले @RSSorg प्रमुख मोहन जी भागवत इतनी बड़ी 'हार' इतने ख़ामोश क्‍यूं हैं, क्या 'साहेब' को झटका लगने से ज़्यादा खुश हैं या ज़्यादा दुःखी...?

वहीं एक दिन पहले जब पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी थी तब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर पीएम पर तंज कसा था। उन्‍होंने लिखा था 2024 में भी, इसी तरह "दिल" खोल के "बधाई" दीजिएगा नरेद्र मोदी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा 66 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 80 सीटें हासिल की थी, वहीं भाजपा ने 105 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में विजयी हो चुकी कब अब टॉरगेट राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव है। कर्नाटक में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस का मनोबल दाेगुना हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+