'कांग्रेस को ह‍िंदुओं पर भरोसा नहीं', प्रि‍यंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam on Priyanka Gandhi: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को चुना है। यह पहली बार है क‍ि किसी सीट पर प्रियंका खुद चुनावी रण में उतरने जा रही हैं। राहुल गांधी के वायनाड की सीट से इस्तीफा देने के बाद यह ऐलान किया गया है।

दरअसल, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के साथ रायबरेली की सीट पर भी जीत दर्ज की थी। इसके बाद, राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे द‍िया। खबर यह है क‍ि प्रियंका के चुनाव लड़ने के पार्टी फैसले पर निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को निशाना साधा है।

Acharya Pramod Krishnam on Priyanka

प्रियंका का कद कम करने के लि‍ए उपचुनाव में उतारा
कृष्णम ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर प्रियंका गांधी को उपचुनाव में लोकसभा का टिकट देकर उनका कद कम करने की कोशिश की जा रही है। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा यह घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आई है कि प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। कृष्णम ने आगे कहा क‍ि प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था... उन्हें उपचुनाव में लोकसभा का टिकट देकर कद कम करने की कोशिश की जा रही है।

'कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं'
कृष्णम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका को मैदान में उतारकर यह साबित कर दिया है कि वह हिंदुओं पर भरोसा नहीं करती। प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए आचार्य कृष्णम ने कहा कि अगर उन्हें हिंदुओं पर भरोसा होता तो उन्हें कहीं और से चुनाव लड़ाया जाता।

बीजेपी ने साधा निशाना
आचार्य प्रमोद कृष्णम ही नहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी वायनाड से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले पर हमला करते हुए कहा कि यह फैसला साबित करता है कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि एक पारिवारिक व्यवसाय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+