नई राह तलाश रहे प्रमोद कृष्णम! CWC और गहलोत सरकार को लेकर उठाए ऐसे सवाल, दिए बड़े संकेत?
Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बेबाक बोल इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि जल्द वो कांग्रेस छोड़ने की राह पर चल रहे हैं। क्योंकि आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि वो पार्टी छोड़ने का मूड बना चुके हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ कर दिए हैं, जिसे लेकर सियासी बयानों से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी चचाओं का बाजार गर्म है।

लगने लगे पार्टी छोड़ने के कयास
कांग्रेस को लेकर उनके बयानों में तल्खी और विरोधी दल भाजपा के कई फैसलों पर उनका समर्थन इसका जीता जागता नमूना है। सोमवार के दिन उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने के कयास तेज हो गए हैं।
दरअसल, रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 39 सदस्यों के नामों का ऐलान किया गया, जिसमें उनको जगह नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा-"पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी "वेशभूषा" और "तिलक" से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता।"
अपनी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस नेता के बोल
इसी के साथ उन्होंने आगे यह भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व पर विरोधी स्वर बोलने वाले लोग आज की तारीख में पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज हैं।
पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) August 20, 2023
मेरी “वेशभूषा” और “तिलक” से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता. https://t.co/Ok6JHHOmgL
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अपनी ही पार्टी की सरकार पर संगीन आरोप लगाए। अशोक गहलोत की तस्वीर पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने करारा हमला करते हुए लिखा- भ्रष्टाचार, बलात्कार "लूट खसोट" और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या "लाल डायरी" और गमन।
भ्रष्टाचार,बलात्कार “लूट खसोट”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) August 21, 2023
और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या “लाल डायरी”
और गमन. https://t.co/aARnmVzRbN
राजनीति में नई राह तलाश सकते हैं प्रमोद कृष्णम
ऐसे में कांग्रेस नेता के पार्टी के खिलाफ बयान सियासी हलकों में हलचल पैदा कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो वो जल्द राजनीति में नई राह तलाश सकते हैं। ऐसे में वो खुद राजस्थान में विपक्षी दलों को बैठे बैठाए नया मुद्दा दे चुके हैं। क्योंकि विपक्ष जहां गहलोत पर भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और खनन के आरोप लगा रही है।
अब आगे क्या होगा?
वहीं अब खुद इन मुद्दों पर कांग्रेस नेता बेबाकी से बोल रहे हैं, ऐसे में साफतौर पर माना जा रहा है कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं। इतनी ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स भी उनको पार्टी छोड़ने के लिए बोल रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि उनकी इस गतिविधि के बाद पार्टी का क्या एक्शन होता है और वो खुद क्या कदम उठाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications