'कब्र हटाना तालिबान का काम, हम मुर्दों से..', औरंगजेब कब्र विवाद पर आया आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

Acharya Pramod Krishnam: छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'छावा' के रिलीज के बाद मुगल शासक औरंगजेब सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, छावा की रिलीज के बाद से ही मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग उठने लगी है और तमात पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं।

अब इस पूरे प्रकरण पर आचार्य प्रमोद कृ्ष्णम (Acharya Pramod Krishnam) का बड़ा बयान सामने आया है। अपने बयान के माध्यम से आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीजेपी को सनातन धर्म का पाठ पढ़ाया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि, 'कब्र हटाना तालिबान का काम, हम मुर्दों से नहीं लड़ते।'

Acharya Pramod Krishnam

टीवी-9 की खबर के मुताबिक, आचार्य प्रमोद कृ्ष्णम ने कहा कि भारत मर्दों से नहीं लड़ाई करता है। भारत का शौर्य और बहादुरी के किस्से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। हमारे जितने भी राष्ट्रीय हीरो रहे हैं...उन्होंने कभी भी सनातन के सिद्धांत को नहीं छोड़ा। किसी की कब्र को हटाना यह तो तालिबान का काम है।

उन्होंने आगे कहा कि कब्र हटाने की अनुमति सनातन धर्म नहीं देता है। दुश्मन के मर जाने के बाद भी हम उसका सम्मान करते हैं। इस दौरान वक्फ बोर्ड के प्रकरण को लेकर प्रमोद कृष्णम कहते हैं कि भारत कभी भी ISIS की धमकी में नहीं आया। धमकी देना आतंकवादियों का काम होता है लेकिन, भारत किसी से नहीं डरता है।

छावा में औरंगजेब को दिखा क्रूर शासक

कुछ दिनों पहले फिल्म छावा रिलीज हुई है, जिसके बाद से ही औरंगजेब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इस फिल्म में औरंगजेब को बेहद ही क्रुर शासक दिखाया गया है। इस बीच, सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताते हुए तारीफ की थी। जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र विधानमंडल के पूरे बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया था।

औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग हुई तेज

अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ करने के बाद से इस पूरे मामले में तीखी बहस शुरू हो गई थी। अब इस पूरे मामले में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि हमें भी लगता है औरंगजेब की कब्र हटाई जाए। बता दें कि औरंगज़ेब का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले के खुल्दाबाद में है। यह औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें: '17 मार्च को हम सरकार से मांग करेंगे, नहीं तो हम', बजरंग दल की औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर बड़ी चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+