Delhi Violence: PFI सदस्य दानिश को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के दौरान लोगों को भड़काने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य दानिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद दानिश को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दानिश को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार दानिश पीएफआई का सदस्य है और उसने दिल्ली हिंसा के दौरान लोगों को भड़काने की कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दानिश पीएफआई की काउंटर इंटेलिजेंस का हेड था और वह जामिया में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को कोऑर्डिनेट कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दानिश अपने इलाके में सीएए और एनआरसी के विरोध में पोस्टर बांट रहा था और प्रोपोगेंडा फैला रहा था।

danish

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या जामिया और शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के पीछे पीएफआई का कोई कनेक्शन है। दिल्ली पुलिस के अनुसार दानिश दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस दानिश से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सीएए प्रदर्शन के दौरान इन लोगों को कहां से फंडिंग मिल रही थी और किस तरह से इस पैसे का इस्तेमाल हो रहा था। बता दें कि इससे पहले रविवार को जामिया नगर से आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों की भी गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि इन लोगों का सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में भी हाथ था।

आपको बता दें कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन प्राविंस (आईएसकेपी) से कथित तौर पर जुड़े कश्मीर मूल के एक जोड़े को गिरफ्तार किया था। जोड़े की पहचान जहानजेब सामी उर्फ दाऊद ईब्राहिम उर्फ जैब उर्फ अबू मुहम्मद अल हिंद (36) और उसकी पत्नी बशीर बेग (39) के तौर पर हुई थी। की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल ने खुलासा किया है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ को भड़काकर यह बड़ी आतंकी वारदात अंजाम देने वाले थे। पुलिस का कहना है कि ये लोग ज्यादा लोगों को एंटी सीएए और एनआरसी प्रदर्शन से जोड़ने के लिये इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चला रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+