नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ का आरोपी विकास सचदेवा रिहा
मुंबई। विस्तारा विमान में नाबालिग अभिनेत्री से हुई छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास सचदेवा को आज रिहा कर दिया गया। विकास को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने गुरुवार को सचदेवा को 25 हजार के निजी मुचलके (जमानत बाउंड) पर जमानत दी थी। साथ ही, उन्हें और उनके परिजन को इस संबंध में मीडिया या सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि बता दें कि जायरा वसीम ने आरोप लगाया था कि विस्तार एयरलाइंस से दिल्ली से मुंबई जाते समय एक व्यक्ति ने फ्लाइट में उनके साथ छेड़खानी की थी। जायरा ने फ्लाइट के रोते हुए सोशल मीडिया पर उस अनुभव को साझा किया था। जायरा ने बताया कि फ्लाइट में वो व्यक्ति उनके हाथ, गर्दन और पीठ पर अपने पैर रगड़ रहा था।
जायरा का आरोप है फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने भी उनकी सहायता नहीं की। जायरा ने एक फोटो भी जारी किया था जिसमें आरोपी व्यक्ति का पैर जायरा के हाथ के पास था।












Click it and Unblock the Notifications