केरल गोल्ड तस्करी केस में आरोपी स्वप्ना सुरेश मीडिया के सामने रो पड़ीं, बोलीं- मुझे मार दीजिए, कहानी खत्म

नई दिल्ली, 12 जून। केरल गोल्ड स्मगलिंग केस में आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मीडिया के सामने अपना दुख जाहिर किया है। केरल के पलक्कड़ में पत्रकारों से बात करते हुए स्वप्ना सुरेश रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग मुझपर क्यों हमला कर रहे हैं। मैंने जो बयान दिया था उसपर कायम हूं। मेरे करीब जो लोग हैं उन्हे नुकसान मत पहुंचाइए। जो करा है मेरे साथ करिए, मुझे मार दीजिए, ताकि कहानी ही खत्म हो जाए।

Recommended Video

    Kerala gold smuggling case: Swapna Suresh ने कहा- मार दो मुझे | वनइंडिया हिंदी | *News
    swapna

    रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के वकील आर कृष्णराज को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद स्वप्ना सुरेश मीडिया के सामने आईं और भावुक हो गई। उन्होंने भावुक होकर अपील की कि मेरे आस-पास के लोगों को चोट ना पहुंचाई जाए। मुझे जानबूझकर अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है। आखिर मेरे आस-पास के लोगों पर क्यों हमला किया जा रहा है। मैंने जो भी कहा है मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं। अगर चोट पहुंचानी है तो मुझे पहुंचाई जाए, ताकि कहानी ही खत्म हो जाए।

    स्वप्ना ने कहा कि आखिर क्यों मेरे वकील को निशाना बनाया जा रहा है। मुझे जीना का मौका दो। पुलिस ने मेरे वकील के सोशल मीडिया पोस्ट के चलते उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उनके खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। बता दें कि 5 जुलाई 2022 को केरल में गोल्ड तस्करी का मामला सामने आया था। यह मामला तिरुवनंतपुरम में सीमा शुल्क विभाग द्वारा राजनयिक सामान के भंडाभोड़ का है। जांच में यह बात सामने आई कि गोल्ड की एक खेप जिसकी कुल कीमत तकरीबन 15 करोड़ रुपए थी उसे अवैध तरीके से स्मगल किया गया। इसमे केरल के मुख्यमंत्री का भी नाम सामने आया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+