असम विधानसभा चुनाव: सर्वे के मुताबिक, एनडीए की पूर्ण बहुमत के साथ बन सकती है सरकार

नई दिल्ली। असम में 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग से पहले टाइम्स नाउ और सी-वोटर ने एक प्री-पोल सर्वे कराया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि अभी असम में बीजेपी की ही सरकार है और बीजेपी के सामने उस सरकार को बचाने की चुनौती है। इस सर्वे में सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। हालांकि इस सर्वे में ये भी नजर आ रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की तरफ से एनडीए को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Recommended Video

      International Women's Day 2021: 5 Electoral states में 15% भी नहीं हैं Women MLA | वनइंडिया हिंदी
      Assam

      यूपीए के वोट प्रतिशत में हो सकता है अच्छा इजाफा

      सर्वे के मुताबिक, 2021 के विधानसभा चुनाव में यूपीए के वोट शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं एनडीए के वोट शेयर में नुकसान होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए के वोट शेयर में 1.0 की बढ़ोतरी संभव है। वहीं यूपीए के वोट शेयर में ये बढ़ोतरी 9.7 हो सकती है। 2016 में एनडीए को 41.9 प्रतिशत वोट मिले थे तो वहीं 2021 में 42.9 वोट प्रतिशत मिल सकता है। वहीं यूपीए को 2016 में 31.0 प्रतिशत वोट मिले थे तो वहीं 2021 में यूपीए को 40.7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

      सर्वे में किस दल को कितनी सीटें

      अब बात करें सीटों की तो प्रतिशत का असर सीटों के अंतर में भी देखा जा सकता है। सर्वे के मुताबिक, 126 सीटों में से एनडीए के खाते में 67 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं यूपीए के खाते में 57 सीटें आने का अनुमान है। वहीं 2 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। आपको बता दें कि एनडीए ने पिछले चुनावों में 74 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, जबकि यूपीए को सिर्फ 39 सीटें मिली थीं।

      ये भी पढ़ें: Assembly Election: बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+