पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में नहीं हुआ सुधार, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली: ऑपरेशन के एक हफ्ते बाद भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस वजह से उन्हें अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल के मुताबिक डॉ. मुखर्जी की हालत अभी भी गंभीर है। उनके क्लीनिकल पैरामीटर तो स्थिर हैं, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee की तबीयत में अभी सुधार नहीं, Ventilator पर हैं पूर्व राष्ट्रपति | वनइंडिया हिंदी
    pranb

    दरअसल 10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक डॉ. मुखर्जी के मस्तिष्क में थक्का जम गया था। जिस वजह से उनकी इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रूटीन जांच के दौरान उनके कोरोना संक्रमित होने की बात भी सामने आई थी। ऐसे में डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है।

    वहीं 13 अगस्त को उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसके बाद आर्मी अस्पताल ने तुरंत उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया कि वो जिंदा हैं। इस दौरान कुछ वरिष्ठ पत्रकारों और नेताओं ने उनके निधन को लेकर ट्वीट भी कर दिया था, जिसके बाद सभी ने माफी मांगी।

    क्या कहा बेटे ने?
    बेटे अभिजीत मुखर्जी के मुताबिक उनके पिता की सेहत में पहले से सुधार दिखा है। उन्होंने रविवार को कहा था कि मैं अपने पिता को देखने अस्‍पताल गया था, भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं, वह इलाज के प्रति प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+