सीबीएसई की शारीरिक शिक्षा: '36-24-36' के फिगर वाली लड़कियां होती हैं बेस्ट
सीबीएसई की इस शिक्षा पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं द रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर किसी गोरे बनाने की क्रीम के विज्ञापन और स्कूल की शिक्षा में कुछ फर्क है या नहीं।
नई दिल्ली। सीबीएसई की टेक्सबुक में खूबसूरती को लेकर फिगर के साइज की बात बताई गई है। इसमें लड़कियों की खूबसूरती के बारे में बताया गया है। किताब के इस चैप्टर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर आने के बाद इस पर खूब हंगामा हो रहा है।


बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन में है चैप्टर
खूबसूरती की परिभाषा बताने वाला ये सबक सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन की किताब में है। इस चैप्टर में पुरुष और महिलाओं के शारीर में फर्क के बारे में बताया गया है। इसी में बताया गया है कि किस शेप की महिलाएं सबसे खूबसूरत होती हैं। महिलाओं के फिगर का जिक्र करते हुए बताया है कि जिनकी फिगर 36,24,36 होती है वैसी महिलाएं सबसे बेस्ट होती हैं। मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताओं में इसी फिगर की महिलाओं के ही चुने जाने की बात भी इस चैप्टर में है।

आसान काम नहीं 36,24,36 का फिगर पाना
इस चैप्टर में ना सिर्फ एक खास फिगर वाली महिलाओं को बेहतर बताया गया है बल्कि ऐसा फिगर वाली महिलाओं की इसके लिए मेहनत की तारीफ भी की गई है। लिखा गया है कि इस तरह का फिगर पाना सबके बस की बात नहीं है। इसके लिए बहुत मेहनत और व्यायाम की जरूरत होती है। फिगर पर ज्ञान देने वाली इस किताब को न्यू सरस्वती हाउस ने छापा है।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
इस चैप्टर पर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि आखिर बच्चों को ये कौन सी शिक्षा दी जा रही है जिसमें उन्हें किसी को बदसूरत और खूबसूरत मानने का पैमाना शरीर की बनावट बताया जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर किसी गोरे बनाने की क्रीम के विज्ञापन और स्कूल की शिक्षा में कुछ फर्क है या नहीं। इस चैप्टर को लिखे वाले की मानसिकता पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

हाल ही में जलाने और दफनाने का सवाल पर हुआ था विवाद
हाल ही में सीबीएसई बोर्ड में बायोलॉजी के पेपर में सवाल किया गया था कि मुर्दे को जलाने और दफनाने में क्या ज्यादा बेहतर है। 12 वीं के बायोलॉजी के पर्चे में आए इस सवाल ने छात्रों को तो परेशान किया ही, अभिभावक और दूसरे लोग भी इससे खफा दिखे। इस सवाल को लेकर एचआरडी से सीबीएसई तक सबसे लोगों नो काफी सवाल किए थे।












Click it and Unblock the Notifications