Video: तेलंगाना में कबड्डी मैच के दौरान हुआ हादसा, दर्शकों से खचाखच भरा स्टैंड गिरने से सैकड़ों घायल
हैदराबाद: तेलंगाना के सूर्यपेट इलाके में 47वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान एक हादसे में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सोमवार को आयोजित हुए मैच के दौरान लकड़ी के तख्तों से एक स्टैंड के गिर जाने से सैकड़ों लोग घायल हो गए है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्टैंड टूटने के दौरान मची अफरातफरी को देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सूर्यपेट के एसपी ऑफिस के मैदान में हुई थी जहां कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी।
Recommended Video

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक दर्शकों से खचाखच भरा एक स्टैंड ढह जाता है। इसके बाद वहां चारों तरफ लोगों के चिल्लाने की आवाज आने लगती है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर आशीश ने शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 47वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के समारोह के दौरान सूर्यपेट में स्टैंड गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलग-अलग राज्यों से करीब 1500 खिलाड़ी भाग लेने के लिए आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को स्थानीय अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। दो लोग जो इस समय गंभीर हैं उन्हें विशेष उपचार के लिए हैदराबाद ट्रांसफर कर दिया गया है। खेल का आयोजन तेलंगाना कबड्डी एसोसिएशन द्वारा सूर्यपेट जिले के कबड्डी एसोसिएशन के साथ मिलकर किया गया था। आज ही चैंपियनशिप उद्घाटन किया गया था, टूर्नामेंट 25 मार्च तक सूर्यपेट स्थित एसपी ऑफिस के मैदान में खेला जाना था। सूर्यपेट की जमीन पर तीन स्टैंड बनाए गए थे, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 5000 लोगों की बैठने की क्षमता थी। मैदान में कुल 15,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता है।
यह भी पढ़ें: धूं-धूं कर जला दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस का कोच, वीडियो और तस्वीरों में देखें, कैसे टला ये हादसा












Click it and Unblock the Notifications