दिल दहलानेवाला VIDEO, गणपति विसर्जन झांकी की तैयारी में हादसा
गणपति बाप्पा की विदाई को अब कुछ ही समय रह गया है और ऐसे में यह हादसा काफी दर्दनाक है।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में जहां एक ओर गणपति विसर्जन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इस दौरान निकाले जा रहे जुलूस के लिए तैयार की जा रही झांकी बनाते समय ऊंचाई से काम करते समय एक मजदूर के ऊपर से गिरने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो काफी दिल दहला देनेवाला है। गणपति बप्पा की विदाई को अब कुछ ही समय रह गया है और ऐसे में यह हादसा काफी दर्दनाक है।

पुणे के सबसे प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंडल द्वारा गणपति विसर्जन का काम जोरों से चल रहा है। रविवार के तड़के तीन बजे के करीब भव्य मंदिर बनाया गया जिसके ऊपर के कलश को निकालने का काम चल रहा था।
कलश निकालने के दौरान ही एक मजदूर कलश गिरने के बाद खुद भी अपना नियंत्रण खो बैठा और नीचे जमीन पर आ गिरा। यह जानकारी फरासखाना पुलिस स्टेशन द्वारा दी गई। गणपति विसर्जन के मुख्य उत्सव के लिए मंडप की झांकी में तीन कलश बनाए गए हैं, जिसमें दत्त मंदिर के पास तीन बजे के करीब एक मजदूर क्रेन की सहायता से कलश निकाला जा रहा था।
इससे पहले कोई कुछ भी समझता, मजदूर तरुण मंडप से नीचे जा गिरा। इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। मजदूर को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications