'एक्सेंचर' निकिता सिंघानिया को नौकरी से निकालो', बेंगलुरू इंजीनियर मौत मामले में भड़के लोग कर रहे डिमांड
Bengaluru Engineer Case: बेंगलुरू में 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष मौत मामले में लोग आगबबूला हो चुके हैं। मृतक का आखिरी वीडियाे वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इंजीनियर के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इसके साथ ही इंजीनियर की पत्नी निकिता सिंघानिया को नौकरी से निकालने की मांग कंपनी से कर रहे हैं।
बता दें अतुल सुभाष ने बेंगलुरू स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया था। उसने मौत से पहले 90 मिनट का वीडियो रिकार्ड किया और 24 पन्नों का एक नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया जो एंक्सेंचर कंपनी में नौकरी करती है उस पर और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मृतक अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी पर पैसों के लिए शादी के बाद से प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा मृतक ने जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर पति-पत्नी के बीच चल रहे केस को रफा-दफा करने के लिए 5 लाख रुपये की डिमांड करने का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सुभाष की पत्नी को एक्सेंचर कंपनी से तुरंत निकालने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की डिमांड कर रहे हैं।
"डियर एक्सेंचर, क्या आप हत्यारों को नौकरी देते हैं?"
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अक्षत सिंह नाम के यूजर ने एक्सेंचर को टैग करते हुए लिखा "डियर एक्सेंचर, आपके पास अतुल सुभाष के हत्यारे को नौकरी से निकालने के लिए 24 घंटे हैं। आपका समय अब शुरू होता है।" वहीं एक यूजर ने लिखा "डियर एक्सेंचर, क्या आप हत्यारों को नौकरी देते हैं?"
पत्त्नी को कानूनी सजा दी जानी चाहिए
पत्रकार नूपुर जे शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि आरोपी पत्नी को कानूनी सजा मिलनी चाहिए और उन्होंने फैमिली कोर्ट की न्यायाधीश की भी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों के शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए कानूनी सुधारों की आवश्यकता की बात की। उन्होंने ऐसे कानूनों में बदलाव की वकालत की है, जो ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देते हैं।
सच्चाई पर महिलाओं का एकाधिकार नहीं है
यूजर ने लिखा "सच्चाई पर महिलाओं का एकाधिकार नहीं है और दुष्टों पर केस चलाने के लिए निर्दोष पुरुषों को सामूहिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। ऐसा कानून जो अतुल सुभाष जैसे लोगों से जबरन वसूली और उत्पीड़न से मुक्ति पाने के लिए अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए मजबूर करते हैं, उसे बदलने की जरूरत है।
"एक्सेंचर ने लॉक किया 'एक्स' हैंडल
वहीं जीके अग्रवाल ने शेयर किया है जिसमें एक्सेंचर के लॉक किए गए अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा "निकिता सिंघानिया को नौकरी से निकालने के अनगिनत अनुरोध मिलने के बाद एक्सेंचर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल लॉक कर दिया। ये अतुल सुभाष की पत्नी हैं जिन्होंने प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी।"
पुलिस ने पत्नी समेत उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज की FIR
बता दें बेंगलुरू पुलिस ने सुभाष की मौत के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया और उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Dear @Accenture you have 24 hours to fire the murderer of Atul Subhash
Your time starts now. pic.twitter.com/C2hnoAUjEW
— Akshit Singh 🇮🇳 (@IndianSinghh) December 10, 2024
बता दें सुभाष के भाई विकास कुमार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं। बता दें सुभाष ने अपने आखिरी वीडियो संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क समेत अन्य कई हस्तियों से मार्मिक अपील की है।
Accenture locked Twitter handle after getting countless request to fire Nikita Singhania.
She is the wife of Atul Subhash who committed suicide after her torture pic.twitter.com/xrpg6mFw0Q
— G K AGARWAL (@ipo_agarwal) December 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications